SportsViral

IPL Points Table: तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री, अब एक स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग

आईपीएल में अब रोमांच अपने चरम पर है। सोमवार को हुए मुकाबले के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की संख्या अब तीन हो चुकी है। इसके बाद केवल एक ही स्पॉट बाकी है। जिसके लिए पांच टीमों के बीच टक्कर है। दो टीमें पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब एक टीम और प्लेऑफ में जाएगी, बाकी टीमें मन मसोस कर रह जाएंगी। इस बीच आने वाले मैच और भी ज्यादा दिलचस्प होते हुए नजर आएंगे। 

IPL Points Table: तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री, अब एक स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग
IPL Points Table: तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री, अब एक स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग

आरसीबी पहले और गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

आरसीबी के बाद अब गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 18 अंक लेकर पहले नंबर पर है। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के इस वक्त बराबर 16 अंक हैं, लेकिन गुजरात का नेट रन रेट कुछ ​बेहतर है, इसलिए वो दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। पंजाब की टीम अभी भी नंबर चार पर है, लेकिन वो यहां बनी रहेगी या फिर हट जाएगी, ये कहना मुश्किल है। 

Khabar Monkey

मुंबई इंडियंस और एलएसजी की कहानी हो चुकी है खत्म

इस बीच अभी तक केवल दो ही टीमें ऐसी हैं, जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हुूई हैं। मुंबई इंडियंस नौवें और एलएसजी दसवें पायदान पर है। इन दोनों का खेल खत्म हो चुका है। हालांकि इनके दो दो मैच बाकी हैं। अब एक स्पॉट के लिए जिन पांच टीमों के बीच टक्कर है, उसमें पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की टीमें शामिल हैं। पंजाब, चेन्नई और दिल्ली का एक एक मैच बाकी है। राजस्थान और कोलकाता के दो दो मैच अभी बचे हुए हैं। केकेआर की टीम अभी 11 अंक लेकर आठवें नंबर पर है, लेकिन अभी तक वो टीम भी बाहर नहीं हुई है। 

राजस्थान रॉयल्स के पास आज टॉप 4 में जाने का मौका

आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और एलएसजी का मुकाबला है। एलएसजी तो बाहर है, जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, लेकिन राजस्थान के लिए अहम मैच है। टीम का ये 13वां मैच होगा। राजस्थान की टीम अभी 12 अंक लेकर नंबर 5 पर है। अगर टीम जीती तो सीधे टॉप 4 में चली जाएगी, लेकिन इससे टीम की प्लेऑफ की सीट तो बुक नहीं होगी, लेकिन संभावना जरूर और मजबूत हो जाएगी। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि जब तक आखिरी मैच नहीं हो जाता, तब तक साफ नहीं होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ में जाएगी और कौन सी बाहर रह जाएगी। अभी समीकरण तो कुछ ऐसे ही बन रहे हैं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply