SportsViral

BAN vs PAK: मुशफिकुर का ऐतिहासिक शतक, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश का दबदबा, पाकिस्तान को मिला 437 का लक्ष्य

मुशफिकुर रहीम के ऐतिहासिक शतक से बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में सोमवार (18 मई) को पाकिस्तान के सामने जीत के लिये 437 रन का लक्ष्य रखा। रहीम ने 233 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 137 रन बनाये जिसके दम पर बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाये। यह उनका 14वां शतक था जिससे वह मोमिनुल हक को पछाड़कर बांग्लादेश के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

BAN vs PAK: मुशफिकुर का ऐतिहासिक शतक, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश का दबदबा, पाकिस्तान को मिला 437 का लक्ष्य
BAN vs PAK: मुशफिकुर का ऐतिहासिक शतक, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश का दबदबा, पाकिस्तान को मिला 437 का लक्ष्य

पहली पारी में 126 रन बनाने वाले लिटन दास ने दूसरी पारी में 69 रन का योगदान दिया। अब पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करनी है। तीसरे दिन पाकिस्तान ने दो ओवर खेले, लेकिन खाता नहीं खोल सका जब खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोकना पड़ा। पहली पारी में चार विकेट लेने वाले खुर्रम शहजाब ने कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को चौथे ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया।

Khabar Monkey

दास और रहीम ने पांचवें विकेट के लिये 123 रन जोड़े

पाकिस्तान को सुबह के सत्र में यही सफलता मिली। मेजबान टीम ने तीन विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दास और रहीम ने पांचवें विकेट के लिये 123 रन जोड़े। शहजाद ने मेहदी हसन मिराज को 19 के स्कोर पर आउट किया लेकिन मुशफिकुर को तैजुल इस्लाम के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। इस्लाम को साजिद खान ने 22 के स्कोर पर आउट किया लेकिन वह 77 रन की साझेदारी कर चुके थे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाये थे।

WTC Ranking: बांग्लादेश से पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान को झटका, 8 अंक कटे

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के 8 अंक धीमी ओवर गति के कारण कट गए। इससे वह नंबर-8 पर पहुंच गया। इंग्लैंड को एक स्थान का फायदा हो गया। भारत पांचवें पर बरकरार है।

Leave a Reply