Viral

बडी खबरः पेट्रोल लिमिट हो गई तयः बाइक-कार को मिलेगा बस इतने लीटर-जानें पूरी खबर

Petrol-Diesel Crisis: मध्य पूर्व में तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की भारी कमी का असर देशभर में दिख रहा है। उत्तराखंड के नैनीताल में पेट्रोल पंप पर तेल की लिमिट तय की गई है। इन दिनों शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण डीजल-पेट्रोल की खपत बढ़ रही है। ऐसे में पंपों का स्टॉक भी जल्दी खत्म होने लगा है। इससे बचने के लिए यहां सूखाताल पंप पर वाहन चालकों को सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा है।

बडी खबरः पेट्रोल लिमिट हो गई तयः बाइक-कार को मिलेगा बस इतने लीटर-जानें पूरी खबर
बडी खबरः पेट्रोल लिमिट हो गई तयः बाइक-कार को मिलेगा बस इतने लीटर-जानें पूरी खबर

नैनीताल इन दिनों पर्यटन की वजह से ही नहीं, बल्कि पेट्रोल-डीजल की सीमित सप्लाई को लेकर भी चर्चा में है। बाहरी राज्यों से अपने वाहनों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों के वाहनों में ईंधन की खासा खपत हो रही है। जिस वजह से बीते शनिवार को कई घंटों तक दोनों पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल पाया। सुबह पंप खुलने के बाद के दो से तीन घंटों में स्टॉक खत्म होने लगा है।

दोपहिया वाहनों को 200 और कार को 500 का तेल
लोकल टैक्सी चालकों, व्यापारियों और आम लोगों का कहना है कि सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों को केवल 200 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि टैक्सी और चारपहिया वाहनों को 500 रुपये से अधिक का तेल नहीं मिल रहा है। वहीं पंप कर्मचारियों का कहना है कि हाल ही में पंप में निर्माण कार्य कराया था, जिसके बाद एक टैंक में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से तेल की मात्रा सीमित करनी पड़ी है।

10-12 हजार लीटर ईंधन रोजाना खप रहा
मल्लीताल क्षेत्र के सूखाताल का पेट्रोल पंप प्रमुख पेट्रोल पंप है। जानकारी के अनुसार, इन दिनों रोजाना 12 हजार लीटर ईंधन की सप्लाई हो रही है। तल्लीताल स्थित दूसरे पेट्रोल पंप में भी लगभग 10 हजार लीटर प्रतिदिन तेल पहुंच रहा है।

लंबी दूरी की बुकिंग प्रभावित
टैक्सी चालक आशीष ने बताया कि वे लंबे समय से टैक्सी चलाकर परिवार पाल रहे हैं। बीते 15 से 20 दिनों से पेट्रोल के लिए उन्हें खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। सूखाताल पेट्रोल पंप पर 500 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जिससे लंबी दूरी की बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं।

Khabar Monkey

बुकिंग लेने में आ रही दिक्कत
टैक्सी चालक फरमान ने बताया कि दोपहिया वाहनों को सिर्फ 200 रुपये और चौपहिया को 500 रुपये तक का तेल दिया जा रहा है। यह समय पर्यटन कारोबार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। टैक्सी चालकों को लगातार बुकिंग में जाना पड़ता है। सीमित ईंधन मिलने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। सूखाताल पेट्रोल पंप मैनेजर पंकज रौतेला का कहना है कि पेट्रोल पंप से रोजाना करीब 6000 लीटर पेट्रोल और 6000 लीटर डीजल वितरित हो रहा है। पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल दे रहे हैं।

Leave a Reply