भारत में आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के बड़ी खुशखबरी आई है. सरकार ने फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने की तारीख एक साल तक बढ़ा दी है. अब यूजर्स 14 जून 2027 तक जन्मतिधि से लेकर पता तक मुफ्त में सुधरवा सकेंगे. इसके लिए उन्हें बस myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा. UIDAI ने कहा कि यह सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम यानी myAadhaar पोर्टल के जरिए ही मुफ्त उपलब्ध रहेगी. इसके तहत लोग अपने पहचान पत्र और पते से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करके आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं.

यूआईडीएआई के मुताबिक, इस सुविधा को लोगों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यम से आधार अपडेट कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हुई है. UIDAI ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कई साल पहले आधार बनवाया था और अभी तक अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, वे जल्द जरूरी डॉक्यूमेंट अपडेट कर लें. इससे आधार डेटाबेस में सही और ताजा जानकारी बनी रहेगी.
Khabar Monkey
ऐप के बारे में दी जानकारी
इसके अलावा UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द बंद किया जाएगा. अब यूज़र्स नया Aadhaar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. नए ऐप में सुरक्षित QR आधारित आधार शेयरिंग, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आसान डिजिटल एक्सेस जैसी सुविधाएं दी गई हैं. UIDAI का कहना है कि नया ऐप डिजिटल पहचान को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा.
ऐसे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड
- सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपने आधार नंबर व मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल में दिख रहे नाम, पता और बाकी जानकारी को ध्यान से चेक करें.
- अगर जानकारी गलत है, तो पहले उसे अपडेट करें.
- अगर सारी जानकारी सही है, तो I verify that the above details are correct वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना पहचान पत्र (Identity Proof) चुनें.
- चुना हुआ पहचान पत्र अपलोड करें. फाइल 2 MB से कम होनी चाहिए और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए.
- इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना एड्रेस प्रूफ (Address Proof) चुनें.
- अब एड्रेस प्रूफ अपलोड करें, फिर अपनी सहमति (Consent) देकर फॉर्म सबमिट कर दें.





