DharamViral

भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन

Eid-ul-Adha (Bakrid) 2026 Date: देश भर में मुसलमानों का सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद (ईद-उल-अजहा) की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस साल भारत में बकरीद गुरुवार, 28 मई को मनाई जाएगी।

भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन

यह घोषणा रविवार शाम को चांद देखने के लिए हुई ‘मरकजी रुयते-हिलाल कमेटी’ की बैठक के बाद की गई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि भारत में ईद-उल-अज़हा 28 मई को मनाई जाएगी, क्योंकि रविवार शाम को देश के ज़्यादातर हिस्सों में इस्लामी महीने ‘जिल हिज्जा’ की शुरुआत का संकेत देने वाला नया चांद नहीं दिखा।

जिल हिज्ज 19 मई से शुरू होगा

दिल्ली की जामा मस्जिद में मरकजी रुयते-हिलाल कमेटी की बैठक के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया। इस संदेश में शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने कहा, “आज जिल हिज्ज महीने का चांद नहीं दिखा। दिल्ली की में मरकजी रुयते-हिलाल कमेटी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि मौजूदा महीना पूरे 30 दिन का होगा।”

Khabar Monkey

उन्होंने आगे घोषणा की कि, चूंकि चांद नहीं दिखा, इसलिए ‘जिल हिज्ज’ इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना का पहला दिन मंगलवार, 19 मई, 2026 को पड़ेगा।

–

जिल हिज्ज 1447 / 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

  1. जिल हिज्ज का पहला दिन – सोमवार, 18 मई 2026
  2. हज शुरू होने का दिन – सोमवार, 25 मई 2026
  3. अरफा का दिन – मंगलवार, 26 मई 2026
  4. ईद-उल-अजहा का दिन – बुधवार, 27 मई 2026

28 मई को मनाई जाएगी बकरीद

इस्लामी परंपरा के अनुसार, बकरीद का त्योहार जिल हिज्ज महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। अपने बयान में ने स्पष्ट किया कि चूंकि जिल हिज्ज महीना 19 मई से शुरू हो रहा है, इसलिए जिल हिज्ज का 10वां दिन उसी हिसाब से 28 मई को पड़ेगा। उन्होंने कहा, “ईद-उल-अजहा, इंशाअल्लाह, गुरुवार, 28 मई को होगी।” इस घोषणा के साथ ही, पूरे देश में बकरीद की तैयारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply