CrimeViral

लखनऊ: ट्रेन से महिला की लाश बरामद, ट्रंक में रखकर भागा आरोपी, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। महिला के शव के टुकड़ों को एक ट्रंक और भारी कार्गो बैग में छिपाकर रखा गया था। मामले में जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ: ट्रेन से महिला की लाश बरामद, ट्रंक में रखकर भागा आरोपी, जांच में जुटी रेलवे पुलिस
लखनऊ: ट्रेन से महिला की लाश बरामद, ट्रंक में रखकर भागा आरोपी, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

भयावह मामला तब सामने आया जब ट्रेन 503 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह 6:35 बजे गोमतीनगर (लखनऊ) रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एस-1 स्लीपर कोच की सफाई कर रहे कर्मचारियों ने शौचालय के पास एक लावारिस ट्रंक और बड़ा कार्गो बैग देखा।

शव देख चौंके पुलिस अधिकारी

शक होने पर रेलवे प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे जीआरपी और को सूचना दी। जांच के लिए ट्रंक और बैग को प्लेटफॉर्म पर लाया गया। ट्रंक लॉक था, जिसे हथौड़े से तोड़कर खोला गया। ट्रंक खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए। अंदर खून से सनी सलवार-कुर्ती पहने महिला का धड़ मिला।

बाद में महिला के हाथ-पैर पॉलीथीन में लिपटे हुए कार्गो बैग से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक महिला का सिर गायब था। जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है और उसकी शव मिलने से लगभग 10 से 12 घंटे पहले की गई होगी।

उन्होंने कहा, “तीन पुलिस टीमें बनाई गई हैं जो ट्रेन रूट के विभिन्न स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जिसने ट्रंक और बैग ट्रेन में रखा।” एक टीम एस-1 कोच के यात्रियों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रंक और बैग किसने ट्रेन में चढ़ाया था।

पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव के टुकड़ों को ट्रेन में रखकर अपराध छिपाने और जांच को गुमराह करने की कोशिश की गई। मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी कोच और बरामद सामान से सबूत जुटाए हैं।

Leave a Reply