बालों की देखभाल करना भी गर्मियों में बेहद जरूरी होता है. लोग गर्मी के बढ़ने पर अपनी स्किन को सनस्क्रीन से बचाने या इसके हाइड्रेशन पर फोकस करते हैं. लेकिन अधिकतर हेयर केयर में कमी छोड़ देते हैं. धूल-मिट्टी, गर्मी, तेज धूप और पसीने की वजह से बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. केयर न की जाए तो इनका गिरना या झड़ना भी शुरू हो जाता है. बालों का झड़ना शुरू होता है तो लोग बाजारों में मिलने वाले महंगे शैंपू खरीदते हैं और सोचते हैं कि इनसे बेस्ट केयर हो सकती है.

मार्केट में मिलने वाले कुछ प्रोडक्ट्स बेस्ट रिजल्ट दे सकते हैं लेकिन ये कितने दिन तक हेल्प करेंगे ये बता पाना नामुमकिन है. भारत में देसी तरीकों से बाल, त्वचा और शरीर की केयर करना बेस्ट माना जाता है. आप बिना शैंपू के भी बालों को कैसे काला, घना और शाइनी बना सकते हैं चलिए आपको बताते हैं…
Khabar Monkey
बालों के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक तरीके
रीठा से बाल करें साफ
ये एक नेचुरल क्लीनर का काम करता है. दादी-नानी के जमाने में इस देसी चीज से ही बालों को धोया जाता था. इसमें कई ऐसे तत्व और गुण हैं जो हमारे बालों को नेचुरली काला और घना बना सकते हैं. कई बड़ी कंपनियां भी इसके प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में बेच रही है. बिना शैंपू के आप रीठा से बालों को हेल्दी बना सकते हैं. इसके लिए रात में रीठा को पानी में भिगो दें और सुबह छानकर इसके पानी से बालों को धोएं. आपको ये नहाने से पहले करना है. थोड़ी देर के बाद सिर्फ पानी से बालों को वॉश करें. हफ्ते में दो बार ऐसा करना भी बेस्ट रहता है.
शिकाकाई के जरिए बालों की देखभाल
बालों की देखभाल या इन्हें शाइनी बनाने के लिए आप शिकाकाई की हेल्प ले सकते हैं. आयुर्वेद में बालों की देखभाल के लिए शिकाकाई को बेहद कारगर बताया गया है. पहले शिकाकाई का पाउडर लें और इसमें पानी को मिलाकर इसका पेस्ट बना दें. नहाने से 15 मिनट पहले इसके पेस्ट को बालों में लगाएं और छोड़ दें. अब इसे नॉर्मल पानी से वॉश करें और कुछ ही दिनों में आप इस आयुर्वेदिक नुस्खे से बालों में फर्क देख पाएंगे.
आंवला आएगा काम
इस छोटी सी हरी चीज को भी बालों के लिए वरदान माना जाता है. इसमें जरूरी तत्व विटामिन सी होता है जो न सिर्फ हमारी स्किन के लिए फायदेमंद है बल्कि बालों को भी हेल्दी रखता है. आंवला का पाउडर लें और इसे भी पानी में मिला दें. पेस्ट बनाने के बादे इसे बालों पर अप्लाई करें और फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर दें. अगर आप इसकी स्मेल से परेशानी की सोच रहे हैं तो छुट्टी वाले दिन इसे बालों में लगा सकते हैं.





