SportsViral

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे
IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे
आईपीएल 2026 में रविवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली आईपीएल इतिहास में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर 5500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मैच से पहले उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत थी और उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी माने जाते रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार सलामी बल्लेबाज के तौर पर 5500 रन बनाने वाले अन्य बल्लेबाजों में शिखर धवन और डेविड वॉर्नर का नाम शामिल हैं, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने यह आंकड़ा अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए हासिल किया था। वहीं विराट कोहली ने यह उपलब्धि सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए हासिल की है।
मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने कप्तानी करियर के 100वें आईपीएल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं। पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए हरप्रीत बराड़ और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया हैं। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी इस मैच में जितेश शर्मा कर रहे थे, क्योंकि नियमित कप्तान रजत पाटीदार चोट के कारण बाहर रहे है।
जितेश शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि टीम इस समय टूर्नामेंट के बेहद अहम दौर में हैं और एक जीत प्लेऑफ की जगह लगभग तय कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि टीम में सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को शामिल किया गया हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले का असर अंक तालिका पर भी पड़ सकता हैं और कई टीमों की प्लेऑफ की उम्मीदें इससे जुड़ी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा मैदान में उतरे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल रहे हैं।
गौरतलब है कि विराट कोहली का यह रिकॉर्ड उनके लगातार प्रदर्शन और फिटनेस का भी बड़ा उदाहरण माना जा रहा हैं। आईपीएल के इस सीजन में भी वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत बनाए हुए हैं।

Khabar Monkey

Leave a Reply