EntertainmentViral

‘जब अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे’, अमजद खान की मौत के 35 साल बाद बेटे ने सुनाई दर्दनाक कहानी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक 70 के दशक के काफी शानदार अभिनेता थे। फिल्मी करियर में एक खूबसूरत सफर के बाद अभिनेता की दुखद एक्सीडेंट के बाद साल 1992 में मौत हो गई थी। 35 साल बाद अब उनके बेटे ने कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए है।

‘जब अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे’, अमजद खान की मौत के 35 साल बाद बेटे ने सुनाई दर्दनाक कहानी
‘जब अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे’, अमजद खान की मौत के 35 साल बाद बेटे ने सुनाई दर्दनाक कहानी

उनके बेटे शादाब खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि अमजद खान की मौत के बाद उनके हालात ठीक नहीं थे। अमजद खान को शादाब ने विक्की ललवानी के साथ एक इंटरव्यू किया। साथ ही बताया कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने उनको पठानों के बारे में भी एक बड़ी सीख दी थी जो वह कभी नहीं भूलेंगे।

Khabar Monkey

अमजद खान थे आइकॉनिक विलेन

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ में अमजद खान ने गब्बर के किरदार से सभी का प्यार बटोरा था। उनका ये किरदार आज भी काफी पॉपुलर है। वैसे तो शोले फिल्म के सभी किरदारों को आज भी याद रखा जाता है लेकिन गब्बर को आज भी आइकॉनिक विलेन्स में गिना जाता है। अमजद खान की जिंदगी खुशहाल थी उतनी ही उनकी मौत दर्दनाक भी रही। उनका भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था।

अमजद खान के बेटे का विक्की ललवानी के साथ इंटरव्यू

अपने पिता के बारे में बात करते हुए शादाब खान ने बताया, ‘उस समय उनके पास एक्टर के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। वो बस 18 साल के थे और वो पढ़ाई करते थे। उनके भाई बहन भी काफी छोटे थे। उस समय में सलमान खान के पिता सलीम खान ने उनकी मदद की थी।’

‘वहां जो भी खर्चा हो रहा था, सलीम साहब चुपचाप सभी को अपनी जेब से पैसे निकालकर दे रहे थे। मैं ये सब देख रहा था और बाद में उन्होंने मुझे अकेले में बुलाकर कहा कि क्या तुम पठानों की एक फितरत जानते हो। मैंने मना किया तो उन्होंने कहा कि हम पठान वैसे चाहे हमेशा आपस में लड़ते रहे लेकिन मुसीबत के समय सब एक साथ हो जाते है।’

शादाब खान के खुलासे

शादाब आगे कहते है कि ‘पापा के अंतिम संस्कार में पहुंचने वालों में सलमान खान पहले शख्स थें। सलीम खान बहुत बड़े आदमी थे। उन्हें ये सब मेरे लिए करने की कोई जरुरत नहीं थी। ये उनका बड़ा दिल है।’

अमजद खान का कार एक्सीडेंट

अमजद खान के कार एक्सीडेंट पर बात करते हुए शादाब ने पूरी आपबीती भी सुनाई। उस कार में हमारा पूरा परिवार था। मेरी कॉलर बोन टूट गई थी। मेरी मां को भी काफी चोटें आईं थी। पापा लगभग मर ही चुके थे। फेफड़े फट गए थे। एक साल तक वो बिस्तर पर पड़े रहे। उनकी हालत देखने लायक भी नहीं थी। एक साल बाद वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

अमजद खान का फिल्मी करियर

अमजद खान का बॉलीवुड में एक अच्छा दौर रहा। उनका जन्म 12 नवंबर 1940, हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘परवरिश’, ‘चमेली की शादी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘याराना’ और ‘‘ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने हर तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर निभाया। ज्यादातर फिल्मों में उनका विलेन रोल आपको देखने मिलेगा। भले ही वह फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हो लेकिन असल जिंदगी में वह एक बेहतरीन कलाकार और एक अच्छे इंसान थे।

Leave a Reply