Shreyas Iyer 100th Match as Captain IPL: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक बना हुआ है। टीम एक के बाद एक मुकाबले गंवा रही है और अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि प्लेऑफ की उम्मीदें भी कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला पंजाब के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन इस अहम मैच में भी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सबसे ज्यादा उम्मीद कप्तान Shreyas Iyer से थी, मगर वह एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए।

100वें कप्तानी मैच में नहीं चला अय्यर का बल्ला
श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला खास था क्योंकि वह आईपीएल में बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेल रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद अब पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे अय्यर इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। हालांकि यह खास दिन उनके लिए यादगार नहीं बन सका। 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर सिर्फ 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी के तेज गेंदबाज रसिक सलाम ने उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया।
अय्यर के जल्दी आउट होने से पंजाब की बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ गया। दूसरी पारी में बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। जिस पिच पर पहली पारी में रन बनाना आसान लग रहा था, उसी विकेट पर पंजाब के बल्लेबाज पूरी तरह बिखर गए।
पिछले मुकाबलों में भी नहीं चला बल्ला
आईपीएल 2026 की शुरुआत में शानदार फॉर्म में दिखने वाले पिछले कुछ मैचों में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनकी हालिया पारियां इस बात की गवाही दे रही हैं कि वह लय हासिल नहीं कर पा रहे।
पिछले 6 मैचों में अय्यर का प्रदर्शन
- बनाम आरसीबी: 1 रन
- बनाम मुंबई इंडियंस: 4 रन
- बनाम दिल्ली कैपिटल्स: 59* रन
- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: 5 रन
- बनाम गुजरात टाइटंस: 19 रन
- बनाम राजस्थान रॉयल्स: 30 रन
Khabar Monkey
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। नियमित कप्तान रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में भी आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आई। Virat Kohli ने एक और शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोक दिए। अंत में Tim David ने 12 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को 222 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।





