Gurnoor Brar: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच 2 मैचों की अनऑफिसियल टेस्ट मैच खेला गया, भारत और श्रीलंका के बीच ये मैच गॉल में खेला गया, जहां भारतीय टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम पहले पारी में 366 रन बनाने में सफल रही, जिसके जवाब में भारत ने 543 रन बनाए.

श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 209 रन बनाए, जिसके बाद पहली पारी में 174 रनों की बढ़त होने की वजह से भारत को सिर्फ 36 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ 6.2 ओवरों में हासिल कर लिया और मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया. भारत की जीत में गुरनूर बरार हीरो बनकर आए उन्होंने 10 विकेट झटके.
Gurnoor Brar और सारांश जैन की बदौलत पहली पारी में सिर्फ 366 रन ही बना सकी श्रीलंका
श्रीलंका की टीम जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. दोनों ओपनर बल्लेबाज 86 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान सहान के शतक की बदौलत श्रीलंका की टीम सिर्फ 366 रन ही बना सकी, इस दौरान भारत के लिए गुरनूर बरार और सारांश जैन ने 44 विकेट झटके.
इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो साई सुदर्शन ने शतक जड़ा, वहीं सारांश जैन ने 70 रनों की पारी खेली. वहीं देवदत्त पड्डीकल ने 94 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान ध्रुव जुरेल ने अर्द्धशतक जड़ा, इन खिलाड़ियों की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 9 विकेट पर 543 रन बनाकर पारी का ऐलान किया. इस दौरान श्रीलंका के लिए केशरा नुवानथा ने 5 तो दिलुम सुदीरा ने 3 विकेट झटके.
दूसरी पारी में Gurnoor Brar के सामने नही टिक सकी श्रीलंका की टीम
श्रीलंका की टीम जब दूसरे पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पहली पारी के आधार पर 177 रनों से पीछे थी, श्रीलंका की बल्लेबाजी दूसरे पारी में और खराब रही और सिर्फ अशीन बंडारा ही 86 गेंदों में 87 रन बना सके, उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े को नही छू सका और पूरी टीम 48.3 ओवरों में 209 रनों पर आलआउट हो गई.
भारत के लिए इस दौरान गुरनूर बरार ने 6 और सारांश जैन ने 2 विकेट झटके. भारतीय टीम जब इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें सिर्फ 36 रन बनाना था. भारतीय ओपनर ने इस लक्ष्य को 6.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीता और सीरीज पर कब्जा कर लिया, भारत और श्रीलंका के बीच पहला अनऑफिसियल टेस्ट मैच ड्रा रहा था.




