SportsViral

IND vs AFG: ऋषभ पंत से छिन सकती है उपकप्तानी, सूर्या का भविष्य गौतम गंभीर के भरोसे; वनडे की रेस में संजू, इशान, जुरेल

भारतीय टीम को 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। उसके बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए 19 मई को टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है। लंबे समय से के भविष्य पर भी काफी चर्चा हो रही है। साथ ही ऋषभ पंत को लेकर भी अब खबरें आई हैं कि उनकी उपकप्तानी पर भी खतरा है। साथ ही वनडे में पंत अपनी जगह गंवा सकते हैं।

IND vs AFG: ऋषभ पंत से छिन सकती है उपकप्तानी, सूर्या का भविष्य गौतम गंभीर के भरोसे; वनडे की रेस में संजू, इशान, जुरेल
IND vs AFG: ऋषभ पंत से छिन सकती है उपकप्तानी, सूर्या का भविष्य गौतम गंभीर के भरोसे; वनडे की रेस में संजू, इशान, जुरेल

भारतीय टेस्ट टीम की बात करें तो ऋषभ पंत से उनकी उपकप्तानी छिननी की जानकारी पीटीआई की एक रिपोर्ट में सामने आई है। साथ ही सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर यह सामने आया है कि हेड कोच गौतम गंभीर का इनपुट काफी अहम होगा। मंगलवार 19 मई को गुवाहाटी में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक होगी जहां अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे का स्क्वाड चुना जाएगा।

पंत से क्यों छिनेगी उपकप्तानी?

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,”भारतीय क्रिकेट जैसे मैच विनर बल्लेबाज को खोने का रिस्क नहीं उठा सकता है। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत को कई टेस्ट मैच जिताए हैं। मैनेजमेंट के अंदर अब ऐसी सोच है कि जब पंत के ऊपर कोई अधिक जिम्मेदारी होती है तो बतौर बल्लेबाज भी उनका प्रदर्शन गिर जाता है। चयन समिति अब उन्हें फ्री होकर खेलने का मौका देना चाहती है।”

वनडे की रेस में संजू, इशान और जुरेल

ऋषभ पंत की वनडे टीम से जगह जाने के पूरे संकेत हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में पंत का खराब प्रदर्शन उनके लिए खतरा बन सकता है। जबकि संजू सैमसन और इशान किशन के नाम पर दूसरे विकेटकीपर विकल्प के लिए चर्चा है। साथ ही ध्रुव जुरेल पर भी चर्चा हो रही है। ऐसे में संजू, इशान और जुरेल वनडे टीम की रेस में बतौर सेकंड विकेटकीपर शामिल हैं।

सूर्यकुमार यादव का भविष्य गौतम गंभीर के भरोसे

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अगली सीरीज में टी20 नहीं खेलेगी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव पर फैसला लेने के लिए मैनेजमेंट को और ज्यादा समय मिल सकता है। फिलहाल रिपोर्ट की जानकारी के मुताबिक हेड कोच का इनपुट उनके भविष्य पर काफी निर्भर करेगा। इतना साफ है कि अगर वह बतौर कप्तान हटते हैं तो सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम में रखना मुश्किल होगा। इसलिए सुरक्षित उपाय यह होगा कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया जाए। पर चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है यह देखने वाली बात होगी।

Khabar Monkey

प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी ने IPL में रचा इतिहास, 1 रन की साझेदारी से भी बना दिया रिकॉर्ड

आईपीएल में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। दोनों ने एकसाथ 1000 रन पार्टरशिप में पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाली यह लीग इतिहास में पहली अनकैप्ड जोड़ी है।

Leave a Reply