SportsViral

प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी ने IPL में रचा इतिहास, 1 रन की साझेदारी से भी बना दिया रिकॉर्ड; 1000 रन किए पूरे

प्रियांश आर्या का बल्ला में आरसीबी के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए। उनकी और उनके साथी ओपनर प्रभसिमरन सिंह के बीच इस मैच में सिर्फ 1 रन की ही साझेदारी हुई। इसके बावजूद दोनों के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी ने आईपीएल में 1000 रन की साझेदारी पूरी की। आईपीएल में ऐसा करने वाली यह पहली अनकैप्ड जोड़ी बनी।

प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी ने IPL में रचा इतिहास, 1 रन की साझेदारी से भी बना दिया रिकॉर्ड; 1000 रन किए पूरे
प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी ने IPL में रचा इतिहास, 1 रन की साझेदारी से भी बना दिया रिकॉर्ड; 1000 रन किए पूरे

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है एकसाथ सबसे ज्यादा 3123 रन की साझेदारी का। जबकि बतौर अनकैप्ड प्लेयर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 1000 रन साझेदारी में पूरे कर लिए हैं। आईपीएल द्वारा भी इस रिकॉर्ड की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर की।

प्रियांश-प्रभसिमरन का नहीं चला बल्ला

इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह भी 2 रन बनाकर पवेलयिन लौटे। इस सीजन दोनों ने ही कई मैचों में पंजाब को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। पिछले कुछ मैचों से दोनों के बल्ले खामोश हैं। आरसीबी के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस सीजन की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह ने 13 मैचों में 441 रन बनाए हैं और प्रियांश के बल्ले से 364 रन निकले हैं।

आरसीबी ने खड़ा किया 222 रन का स्कोर

आरसीबी ने इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। विराट कोहली ने 58 और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 12 गेंद पर ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर स्कोर 222 तक पहुंचाया। बरकरार रखने के लिए पंजाब के सामने 223 रन का कठिन लक्ष्य है। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ को 2 विकेट मिले। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली।

श्रेयस अय्यर का ‘शतक’, धोनी, रोहित और विराट के क्लब में शामिल; IPL में सिर्फ 5 खिलाड़ी हासिल कर पाए यह मुकाम

आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खास शतक पूरा किया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में उतरते ही बड़ा मुकाम हासिल किया। वह धोनी, रोहित और विराट के क्लब में शामिल हुए।

Leave a Reply