वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में और में जिस तरह से अपना खेल दिखाया है, लगातार उनको टीम इंडिया में लाने की मांग उठ रही है। हाल ही में अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय श्रंखला के लिए इंडिया ए की टीम में भी वैभव को चुना गया है। इसके बाद अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने साफतौर पर कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का यह सही समय है।

इंडिया ए में वैभव के चयन के बाद से अटकलें तेज हैं कि अब समय दूर नहीं है जब वह इंटरनेशनल में कदम रखेंगे। रवि शास्त्री जो खुद टीम इंडिया के कोच लंबे समय तक रहे हैं, उनके बयान की अहमियत बताती है कि अगर वैभव ने इंडिया ए के लिए कमाल कर दिया तो उन्हें इंटरनेशनल टीम में आने से शायद कोई नहीं रोक पाएगा। वैभव ने मौजूदा आईपीएल सीजन की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और सबसे ज्यादा 40 छक्के भी शामिल हैं।
क्या बोले रवि शास्त्री?
के पूर्व हेड कोच और 1983 के विश्व विजेता खिलाड़ी रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा,”अब दरवाजा तीन-चौथाई (75 प्रतिशत) खुला रहेगा। मैं आपको यह पूरे यकीन के साथ कह सकता हूँ, क्योंकि अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं या उसे जितनी जल्दी हो सके टीम के सेटअप में लाना चाहते हैं, तो खेल का टी20 (T20) फॉर्मेट ही उसका बेस्ट ऑप्शन है, और वह (वैभव) किसी भी मामले में पीछे नहीं है।”
शास्त्री ने आगे वैभव की उम्र पर उठने वाले सवालों पर कहा,”बहुत से लोग पूछेंगे, क्या वह 15 साल का है, क्या वह 16 का है, या 14 का है? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बस इस समय उसकी बल्लेबाजी का तरीका देख रहा हूं और जिस तरह से वह अपने से दोगुनी या शायद ढाई गुना उम्र के खिलाड़ियों का सामना कर रहा है, वह देख रहा हूं। इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।”
अंत में दिग्गज कमेंटेटर बोले,”यह लड़का मौजूदा समय में दुनिया की किसी भी टीम में सीधे जगह बना सकता है। जब आप युवाओं का यह जोश देखते हैं, और वह युवापन उनके चेहरे पर साफ दिखता है, तो मुझे लगता है कि वह () पूरी तरह से रेस (दावेदारी) में शामिल हैं। और जब अभी आयरलैंड जैसी टीमों के दौरे होने हैं, तो मैं सीधे उसकी तरफ देखता हूं (उसे टीम में शामिल करने के बारे में बिल्कुल सोचना चाहिए)।”
अभिषेक की बादशाहत पर ‘सूर्यवंशी’ का खतरा, DC के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही वैभव बन जाएंगे नंबर 1
आईपीएल 2926 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें होंगी और इस मैच में तीन छक्के लगाकर वह अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर 1 बन सकते हैं।





