बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 84 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत पाकिस्तान ने 232 रनों के स्कोर तक पहुंच पाया। बाबर आजम ने इस पारी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बाबर के स्टोक्स से ज्यादा 50+ स्कोर हो गए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले बल्लेबाजों की बात करें तो जो रूट शीर्ष पर हैं। मार्नस लाबुशेन दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं। बाबर आजम चौथे नंबर पर है। उन्होंने 28 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं। स्टोक्स ने 27 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं। टॉप-10 में भारत के केवल दो बल्लेबाज हैं। रविंद्र जडेजा ने 23 और ऋषभ पंत ने 22 बार 50 से ज्यादा का स्कोर है। नीचे टॉप-10 बल्लेबाजी की लिस्ट दी गई है।
अफगानिस्तान से टेस्ट के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
भारतीय टेस्ट टीम की बात करें तो मिडिल ऑर्डर में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की जगह है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम को बहुत ज्यादा ऑलराउंडर खिलाने का फायदा नहीं हुआ है। ऐसे में अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति सरफराज खान पर विचार करती है या देखने वाली बात होगी। ।





