HealthViral

गर्मी और उमस में जल्दी खराब हो रहा है राशन, तेजपत्ता से लेकर नीम तक; कीड़ों से बचाने के ये घरेलू उपाय जानिए

गर्मियों और उमस के मौसम में किचन का राशन जल्दी खराब होने लगता है। खासकर चावल, दाल, सूजी, आटा और मसालों में छोटे-छोटे कीड़े या घुन लगने की समस्या बढ़ जाती है। कई बार हम राशन को स्टोर करते समय भी कुछ गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से भी घुन या छोटे कीड़े हो जाते हैं। पुराना और नया राशन एक साथ रखने की वजह से यह परेशानी होने लगती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राशन को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। तेजपत्ता से लेकर नीम तक का उपयोग करके आप राशन को सुरक्षित रख सकते हैं।

गर्मी और उमस में जल्दी खराब हो रहा है राशन, तेजपत्ता से लेकर नीम तक; कीड़ों से बचाने के ये घरेलू उपाय जानिए
गर्मी और उमस में जल्दी खराब हो रहा है राशन, तेजपत्ता से लेकर नीम तक; कीड़ों से बचाने के ये घरेलू उपाय जानिए

तेजपत्ता डालकर रखें

तेजपत्ते की तेज खुशबू राशन में कीड़े लगने की समस्या से बचा सकती है। चावल, दाल या आटे के डिब्बे में 2-3 सूखे तेजपत्ते रखें। एक बात का ध्यान रखें कि हर 15-20 दिन में पत्ते बदल दें। इससे स्टोर किया हुआ राशन ज्यादा समय तक ताजा रखने में मदद मिल सकती है।

Khabar Monkey

नीम की पत्तियां आ सकती हैं काम

नीम को लंबे समय से घरेलू स्टोरेज उपायों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके लिए बस आपको करना यह है कि सूखी नीम की पत्तियां राशन वाले डिब्बे में रखें। ध्यान रखें कि पत्तियों में नमी न हो। नीम की तेज गंध छोटे कीड़ों को दूर रखने में मददगार मानी जाती है।

लौंग या साबुत काली मिर्च

डिब्बे में 4-5 लौंग या कुछ साबुत काली मिर्च डाल दें। इनकी तेज गंध कीड़ों को दूर रखने में सहायक मानी जाती है। गर्म राशन तुरंत स्टोर न करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. राशन भरने से पहले डिब्बे पूरी तरह सुखाएं कई बार हल्की नमी भी कीड़े लगने की वजह बन सकती है।
  2. कंटेनर धोने के बाद उन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाएं। पूरी तरह सूखने के बाद ही राशन भरें।
  3. महीने में 1 बार चावल और दाल को थोड़ी देर धूप में रखें। स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर इस्तेमाल करें
  4. किचन में हवा का सही वेंटिलेशन रखें बहुत ज्यादा बंद और उमस वाली जगह में राशन जल्दी खराब हो सकता है।

Leave a Reply