Viral

प्रेमिका के मम्मी-पापा बोले- हमें मंजूर नहीं ये रिश्ता… खाना-पीना छोड़ा, फिर सदमे में टॉवर पर जा चढ़ा प्रेमी

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले से शोले फिल्म के वीरू जैसा एक हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. यहां लालगंज थाना क्षेत्र में एक सिरफिरा प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ गया और सीधे बीएसएनएल (BSNL) के ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. घटना जैतीपुर स्थित बिजली कार्यालय परिसर की बताई जा रही है. टॉवर पर चढ़े आशिक को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रेमिका के मम्मी-पापा बोले- हमें मंजूर नहीं ये रिश्ता… खाना-पीना छोड़ा, फिर सदमे में टॉवर पर जा चढ़ा प्रेमी
प्रेमिका के मम्मी-पापा बोले- हमें मंजूर नहीं ये रिश्ता… खाना-पीना छोड़ा, फिर सदमे में टॉवर पर जा चढ़ा प्रेमी

टॉवर पर चढ़े युवक की पहचान दिनेश राम के बेटे अरविंद कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में अरविंद ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. वह पिछले एक महीने से शादी की जिद पर अड़ा हुआ था, लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. घर वालों के इनकार से परेशान होकर अरविंद ने खाना-पीना तक छोड़ दिया था, जिसके चलते तनाव में उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी. जब कोई रास्ता नहीं सूझा, तो वह अपनी मांग मनवाने के लिए बिजली कार्यालय परिसर में लगे टॉवर पर जा चढ़ा.

कोई देता रहा सलाह तो कोई बनाने लगा वीडियो

युवक के टॉवर पर चढ़ने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों ने जब युवक को टॉवर की ऊंचाई पर लटका देखा, तो सबके होश उड़ गए. इस दौरान नीचे खड़े लोग अपने मोबाइल निकालकर युवक का वीडियो बनाने में जुट गए, तो वहीं कुछ लोग नीचे से चिल्लाकर सलाह देने लगे, “भाई नीचे उतर जाओ, बात मान जाओ.”

सोशल मीडिया पर ‘इश्किया टॉवर कांड’ वायरल

Khabar Monkey

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार आशिक टॉवर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ. जैसे ही युवक नीचे उतरा, पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. फिलहाल पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया है. हालांकि, इस ‘इश्किया टॉवर कांड’ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और गांव में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है.

वैशाली में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार प्रेमी-प्रेमिका अपनी शादी की जिद पूरी कराने के लिए मोबाइल और बिजली के ऊंचे टॉवरों पर चढ़ चुके हैं, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply