BusinessViral

जून 2026 से आएगा प्रीपेड बिजली मीटर का बिल, किस ऐप पर भर पाएंगे? जानें सभी स्टेप्स

Postpaid Smart Meter Bill Guide: उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर की व्यवस्था खत्म हो चुकी है और जिनके यहां प्रीपेड मीटर लगे थे, उन्हें भी पोस्टपेड मीटर की तरह ही बिजली बिल मिलेगा। यह बिल UPPCL ऐप, SMS और WhatsApp के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा। इसे लेकर लोगों को अलग-अलग माध्यमों से सूचित भी किया जा रहा है। जून 2026 में आपको अपने प्रीपेड मीटर का बिल कहां मिलेगा, इस बारे में आप डिटेल में यहां पढ़ सकते हैं। हालांकि, अब सवाल उठता है कि जून के शुरुआती 10 दिनों में आने वाले बिल को भरा कहां जा सकेगा?

जून 2026 से आएगा प्रीपेड बिजली मीटर का बिल, किस ऐप पर भर पाएंगे? जानें सभी स्टेप्स
जून 2026 से आएगा प्रीपेड बिजली मीटर का बिल, किस ऐप पर भर पाएंगे? जानें सभी स्टेप्स

गौरतलब है कि आप आसानी से अपने फोन पर ही इसे भर पाएंगे। इसके लिए आप UPPCL ऐप का इस्तेमाल करें, तो सबसे अच्छा रहेगा। दरअसल सीधे ऐप से बिल भरने पर किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता और बिजली विभाग के सर्वर पर आपका अमाउंट जल्दी अपडेट होता है। आप चाहें तो जून के महीने में आने वाला बिजली बिल पेमेंट ऐप्स के जरिए भी भर सकते हैं। हालांकि, थर्ड पार्टी ऐप्स पर एक्स्ट्रा चार्ज और पेमेंट देर से अपडेट होने की समस्या हो सकती है।

किस ऐप से भरें प्रीपेड मीटर का बिल
जून 2026 के शुरुआती 10 दिनों में उन लोगों को जिनके यहां प्रीपेड मीटर लगे हैं SMS के जरिए बिल मिल जाएगा। वे चाहें, तो WhatsApp के जरिए भी अपना बिल निकाल सकते हैं। बिल प्राप्त करने के बाद उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए UPPCL SMART ऐप द्वारा बिल भरने का विकल्प सबसे अच्छा रहेगा। इससे आप अपने अकाउंट की राशि को बिना किसी देरी के बिजली विभाग के सर्वर पर अपडेट कर पाएंगे। इसके अलावा आप UPPCL Consumer ऐप और PVVNL Smart ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

UPPCL SMART ऐप पर कैसे करें पेमेंट?
UPPCL स्मार्ट ऐप पर अपने बिल की पेमेंट करने के लिए सबसे पहले ऐप में लॉग इन कर लें।
इसके बाद होम स्क्रीन पर ही आपको अपने बिल की राशि दिखाई देगी। ऐप में राशि ना दिखे तो पेज को नीचे की ओर स्वाइप करके रीफ्रेश करें या फिर ऐप को बंद करके फिर से शुरू कर सकते हैं।
इसके बाद बिल के नीचे दिख रहे Pay Now के बटन पर टैप करें।
अब आपको Captcha भरकर आगे बढ़ना होगा।
आपके अकाउंट की डिटेल्स बिल की राशि के साथ दिखाई देगी।
Enter Amount To Pay में बिल के बराबर की राशि भरें।
अब Proceed पर क्लिक करके UPI, Debit या क्रेडिट कार्ड की मदद से बिल भर दें।

Khabar Monkey

UPPCL Consumer ऐप से कैसे भरें बिल?
अगर आप अकाउंट में लॉगइन करने के झंझट में नहीं पड़ना चाहते, तो आप UPPCL
Consumer ऐप की मदद से भी अपना बिल भर पाएंगे।
इसके लिए ऐप डाउनलोड करके PayBill/Recharge वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।​
अब अपने अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल या मीटर नंबर में से किसी एक को चुनकर डिटेल भरें और Verify पर टैप करें।
इसके बाद आप सीधा पेमेंट पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां UPI, Debit या क्रेडिट कार्ड की मदद से बिल का भुगतान करें।
इसके बाद मिलने वाली रसीद को संभाल कर रखें।

थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स से कैसे भरे बिल
आप चाहें, तो PhonePe या BHIM UPI जैसे ऐप्स से भी अपना बिल भर सकते हैं।
इसके लिए पेमेंट ऐप में आपको बिजली बिल भरने के ऑप्शन पर जाना होगा और अपना अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपके सामने आपके बकाया बिल की राशि आ जाएगी।
इसे आप UPI, Debit या क्रेडिट कार्ड की मदद से भर सकेंगे।
याद रखें कि थर्ड पार्टी ऐप्स से भरे गए बिल को विभाग के सर्वर पर अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है।

Leave a Reply