Viral

भरी महफिल में पुतिन का हाथ खींचने वाली ये हसीना कौन है?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया भर में कड़क तेवरों के लिए जाना जाता है. इंटरनेशनल मंचों पर बड़े से बड़े नेता भी उनके सामने संभलकर बात करते हैं. हालांकि, एक ईवेंट पर उनका सामना ऐसी बेबाक हसीना से हुआ था, जिसने जबरदस्ती उनका हाथ पकड़ लिया था. इस महिला ने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय में जो किया, उसके बाद राष्ट्रपति पुतिन का चेहरा देखने लायक था. वो शर्म से लाल हो गए थे और महिला की हिम्मत देखकर हैरान रह गए थे.

भरी महफिल में पुतिन का हाथ खींचने वाली ये हसीना कौन है?
भरी महफिल में पुतिन का हाथ खींचने वाली ये हसीना कौन है?

रूस के एक सरकारी ईवेंट में पुतिन पत्रकारों को सम्मान दे रहे थे. इसी लिस्ट में इस महिला का भी नाम आया और वो स्टेज पर पहुंची. पुतिन ने उससे हैंडशेक किया, मेडल पहनाया, गुलदस्ता दिया और फिर फोटो के लिए आगे मुड़ने लगे. इसी बीच इस महिला ने पुतिन का हाथ खींच लिया और उनका हाथ पकड़े हुए कैमरे के सामने पोज देने लगी.

क्रेमलिन के इस वीआईपी समारोह में पुतिन का हाथ थामने वाली ये महिला कोई आम इंसान नहीं, बल्कि रूस की बेहद मशहूर सेलिब्रिटी ‘टीना कंडेलाकी’ हैं. टीना रूस की सबसे प्रभावशाली टीवी एंकर, जर्नलिस्ट और एक बड़ी बिजनेसवुमन के तौर पर जानी जाती हैं.

टीना कंडेलाकी असहज हैंडशेक के दौरान काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं लेकिन पुतिन काफी हैरान रह गए. टीना बार-बार पुतिन की तरफ देखती रहीं. उन्होंने इसके बाद स्पीच भी दी और पुतिन उन्हें तब भी हैरानी भरी नजरों से देखते रह गए.

भले ही टीना आज रूस के सबसे ताकतवर चेहरों में से एक हैं, लेकिन मूल रूप से उनका जन्म जॉर्जिया में हुआ था और उनका परिवार जॉर्जियाई और आर्मेनियाई मूल का है. इसके बावजूद, टीना रूस और उसकी संस्कृति से बहुत गहरा लगाव रखती हैं.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद टीना के पुराने बयानों की भी खूब चर्चा हो रही है. टीना ने हमेशा पूरी दुनिया के सामने खुलेआम कहा है कि भले ही उनका ओरिजिन कहीं और का हो, लेकिन वो दिल से पूरी तरह रूसी हैं और खुद को रशियन कहने पर उन्हें बेहद गर्व महसूस होता है.

टीना कंडेलाकी आज के समय में रूस के मीडिया और बिजनेस जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में गिनी जाती हैं. वो कई बड़े मीडिया ग्रुप्स की कमान संभाल चुकी हैं और उनकी गिनती रूस के सबसे अमीर और रसूखदार लोगों में होती है.

Khabar Monkey

टीना कंडेलाकी सिर्फ टीवी एंकरिंग तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने मैनेजमेंट में भी अपना लोहा मनवाया. वो रूस के सबसे बड़े और मशहूर नेशनल स्पोर्ट्स चैनल ‘मैच टीवी’ की जनरल प्रोड्यूसर और बाद में रूस के सबसे बड़े मीडिया होल्डिंग ‘गाजप्रॉम-मीडिया’ की डिप्टी जनरल डायरेक्टर बनीं, जो दिखाता है कि रूसी मीडिया इंडस्ट्री पर उनका कितना मजबूत दबदबा है.

मीडिया और बिजनेस के अलावा टीना राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रही हैं. वो रूस के ‘पब्लिक चैंबर’ की सदस्य रह चुकी हैं और उन्हें व्लादिमीर पुतिन की नीतियों की बहुत बड़ी समर्थक माना जाता है. यूक्रेन युद्ध के दौरान भी उन्होंने खुलकर रूसी सरकार और राष्ट्रपति पुतिन का पक्ष लिया, जिसके चलते कई पश्चिमी देशों ने उन पर प्रतिबंध भी लगाए हुए हैं.

Leave a Reply