EntertainmentViral

MTV Splitsvilla X6: गुल्लू और कायरा ने जीता ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ का खिताब, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख का इनाम

एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 आखिरकार खत्म हो गया है। कई महीनों तक चले ड्रामा, इमोशनल मोमेंट्स, बदलते रिश्तों और कठिन टास्क्स के बाद शो को अपने विनर्स मिल गए हैं। फैन-फेवरेट जोड़ी कुशल तनवर उर्फ गुल्लू और कायरा अनु ने ग्रैंड फिनाले जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, दोनों को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली।

MTV Splitsvilla X6: गुल्लू और कायरा ने जीता ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ का खिताब, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख का इनाम
MTV Splitsvilla X6: गुल्लू और कायरा ने जीता ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ का खिताब, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख का इनाम

सनी लियोनी और करण कुंद्रा द्वारा होस्ट किए गए इस सीजन में ‘प्यार या पैसा’ थीम रखी गई थी, जिसमें कंटेस्टेंट्स को पूरे गेम के दौरान प्यार और पैसों में से एक चुनना पड़ा। इस सीजन में निया शर्मा और उर्फी जावेद भी ‘मिसचीफ मेकर्स’ के रूप में नजर आईं, जिन्होंने विला में खूब ड्रामा और ट्विस्ट जोड़े।

यह भी पढ़ें:

सिर्फ इतना ही नहीं, ‘स्प्लिट्सविला X6’ के इस सीजन में रियलिटी शो के लिए एक और बड़ी नई बात भी हुई। स्प्लिट्सविला के इतिहास में पहली बार दर्शकों से फाइनलिस्ट के लिए वोट करने को कहा गया और विजेताओं का फैसला फिनाले टास्क और दर्शकों के वोटों को मिला कर लिया गया।

इन कंटेस्टेंट्स के बीच हुई फिनाले की जंग

बता दें कि ‘स्प्लिट्सविला X6’ के फिनाले में चार जोड़ियों ने अपनी जगह बनाई थी, जिसमें गुल्लू और कायरा, योगेश रावत और रुरु ठाकुर, सोराब बेदी और निहारिका तिवारी के साथ सौंदर्या शेट्टी और टेयन डी विलियर्स नजर आए।

वहीं, चार महीनों के सफर में गुल्लू और कायरा इस सीजन की सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ियों में शामिल रहे। धोखे, गेम प्लान और कई इमोशनल लड़ाइयों के बावजूद दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहा। फिनाले तक आते-आते वे दर्शकों के सबसे पसंदीदा कपल बन गए।

जीत पर क्या बोले गुल्लू और कायरा

स्प्लिट्सविला जीतने पर बात करते हुए गुल्लू ने कहा, “आप सभी का शुक्रिया, दोस्तों, जिन्होंने मेरा साथ दिया। जीतने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि हम ही इस जीत के हकदार थे, क्योंकि अगर हम पूरे गेम के सफर को देखें- कनेक्शन के मामले में, गेम को आगे बढ़ाने में या गठबंधन बनाने में– तो किसी ने भी हमसे बेहतर नहीं किया। कायरा और मेरा पहले दिन से ही एक खास रिश्ता था, उसने हमेशा मेरा साथ दिया। जब भी कोई टास्क होता था, तो वह कहती थी कि मैं तुम्हारे लिए जीतना चाहती हूं और तुम्हें जिताना चाहती हूं।

Khabar Monkey

अब जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह सब बहुत सार्थक लगता है। मुझे पता है कि लोगों ने मुझे शुरू में ज्यादा पसंद नहीं किया था, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, हम उनके पसंदीदा बन गए। एक बात जो मुझे सच में बहुत पसंद आई, वह यह है कि अगर आप किसी की नफरत को प्यार में बदल सकते हैं, तो यही अपने आप में सबसे बड़ी जीत है।”

वहीं, कायरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं अपनी खुशी शब्दों में बयान नहीं कर सकती और मैं अभी भी इस सब पर यकीन करने की कोशिश कर रही हूं। यह कितना खूबसूरत और भावनात्मक सफर रहा है। गुल्लू के साथ ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X6- प्यार या पैसा’ जीतना किसी सपने जैसा लग रहा है। हमने हर चुनौती का मिलकर सामना किया, तमाम शोर-शराबे के बीच भी हम मजबूत बने रहे और यह जानकर कि दर्शकों ने पहली बार हमें चुना है, यह जीत और भी खास हो जाती है।”

Leave a Reply