Hands Skincare Routine For Summer: गर्मी में तेज धूप, गर्म हवा और प्रदूषण के कारण बार-बार हाथ धोने की वजह से हाथों की स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। कई बार हाथों पर टैनिंग, ड्रायनेस और रफनेस दिखने लगती है। अक्सर लोग इस मौसम में चेहरे का काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं, लेकिन हाथों की सही केयर नहीं करते हैं। अगर आपके हाथ भी रूखे और बेजान दिखते हैं तो इन्हें सही देखभाल की जरूरत है।

अगर आपके हाथों की स्किन अपनी नमी खो रही है तो ऐसे में कुछ हैंड केयर रूटीन को फॉलो करके हाथों को मुलायम, साफ और खूबसूरत बनाए रखा जा सकता है।
हाथों की सफाई
दिनभर हाथों पर धूल, पसीना और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ऐसे में हाथों की सफाई बहुत जरूरी हो जाती है। हाथ धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। गुनगुने या सामान्य पानी की मदद से हाथ साफ करें और धोने के बाद हाथों को सुखा लें।
मॉइश्चराइजर लगाएं
गर्मी में अक्सर ऑफिस या कॉलेज के लिए धूप में बाहर निकलना पड़ता है। जिसकी वजह से हाथों पर टैनिंग और रफनेस हो सकती है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा धूप में ज्यादा देर तक रहते हैं तो हाथों को ग्लव्स या कपड़े की मदद से कवर करें।
Khabar Monkey
धूप से बचाएं
गर्मी में बार-बार हाथ धोने की वजह से भी स्किन ड्राई हो सकती है। ऐसे में हाथों पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा, ग्लिसरीन या शिया बटर युक्त मॉइश्चराइजर हाथों को लंबे समय तक सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं।
सॉफ्ट साबुन का इस्तेमाल
हार्श केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन को ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में हमेशा माइल्ड और मॉइश्चराइजिंग साबुन का इस्तेमाल करें। इससे स्किन रूखी नहीं होगी और उनकी नमी भी बनी रहेगी।
नाइट केयर
रात के समय जिस तरह हम चेहरे की देखभाल करते हैं उसी तरह हाथों की केयर भी करनी चाहिए। इसके लिए आप सोने से पहले हाथों को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप क्रीम या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे हाथ लंबे समय तक मॉइश्चराइज्ड बने रहेंगे। इन टिप्स की मदद से गर्मियों में हाथों की देखभाल कर सकते हैं जिससे हाथों की स्किन मुलायम और खूबसूरत बन सकती है।





