SportsViral

क्या सरफराज का चयन होगा? साई प्लेइंग 11 से हो सकते हैं बाहर, अफगानिस्तान से टेस्ट के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 मई को होने की संभावना है। यह मैच 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप चक्र 2025-27 का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम में नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना नहीं है। इस मैच में सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो आकिब नबी को मौका मिल सकता है।

क्या सरफराज का चयन होगा? साई प्लेइंग 11 से हो सकते हैं बाहर, अफगानिस्तान से टेस्ट के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
क्या सरफराज का चयन होगा? साई प्लेइंग 11 से हो सकते हैं बाहर, अफगानिस्तान से टेस्ट के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

भारतीय टेस्ट टीम की बात करें तो मिडिल ऑर्डर में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की जगह है। की अगुआई वाली टीम को बहुत ज्यादा ऑलराउंडर खिलाने का फायदा नहीं हुआ है। ऐसे में अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति सरफराज खान पर विचार करती है या नितीश कुमार रेड्डी के साथ ही जाती है यह देखने वाली बात होगी।

Khabar Monkey

मिडिल ऑर्डर में विशेषज्ञ बल्लेबाज की जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद मिडिल ऑर्डर में विशेषज्ञ बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता है। पीछे सरफराज खान ने नंबर-5 और 6 पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सरफराज के पक्ष में यह बात जा सकती है कि ध्रुव जुरेल को बतौर बल्लेबाज प्लेइंग 11 में मौका मिला, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए।

देवदत्त पडिक्कल को आजमाया जा सकता है

इसके अलावा साई सुदर्शन का प्लेइंग 11 से पत्ता साफ हो सकता है। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को आजमाया जा सकता है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान शुभमन गिल, ,यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का खेलना तय है।

अक्षर पटेल का होगा चयन

अक्षर पटेल 15 में हो सकते हैं, लेकिन जडेजा और सुंदर के होने पर वह शायद ही खेलें। कुलदीप यादव को भी मौका मिलना तय है। तेज गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी विकल्प हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम नहीं दिया गया तो आकिब को मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

भारतीय टीम का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल,यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी/सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह/आकिब नबी,कुलदीप यादव।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इसके बाद वनडे श्रृंखला के मुकाबले 14 जून (धर्मशाला), 17 जून (लखनऊ) और 20 जून (चेन्नई) में आयोजित होंगे।

Leave a Reply