गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कभी मुस्लिम विरोधी बताया, कभी अंतरे पर अटके, एक वंदे मातरम् के कितने विवाद?​ | Varanasi Crime News: कॉलेज जाने निकली PG छात्रा, 2 दिन बाद बाथरूम में मिला शव; गला रेतकर की गई थी हत्या​ | ऋषभ पंत और सरफराज खान ने पार की सारी हदें, अपने सीनियर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का बनाया मजाक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारत की आस्था पर कर रहे हैं प्रहार… सीएम योगी का विपक्ष पर हमला​

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी का विरोध करतेकरते ये लोग भारत का विरोध करने लगते हैं. जब बाबरी ढांचे का समर्थन वो लोग करते हैं, तब भारत की आस्था की चिंता उन्हें नहीं होती है. […]

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी का विरोध करतेकरते ये लोग भारत का विरोध करने लगते हैं. जब बाबरी ढांचे का समर्थन वो लोग करते हैं, तब भारत की आस्था की चिंता उन्हें नहीं होती है. जब लैंड जिहाद , लव जिहाद का ये लोग बेशर्मी के साथ समर्थन करते हैं, तब उन्हें यूपी और भारत की आस्था की चिंता नहीं होती है, लेकिन वोट बैंक की तब चिंता होती है. जब भारत की आस्था को आहत करना हो तो प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से प्रहार करने का मौका नहीं छोड़ते हैं.

ने कहा कि 9 साल पहले किसी ने सोचा था कि काशी में विश्वनाथ धाम इतना भव्य बन जाएगा. कोई सोचता था कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और अयोध्या नगरी इतनी सुंदर हो जाएगी कि त्रेता युग का स्मरण कराएगी.

डबल इंजन सरकार में हो रहा विकास

उन्होंने कहा कि कोई सोचता था कि वृदावंन और मथुरा में द्वापर युग का स्मरण करायेगा. आज ये सब डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार करा रही है. मूलभूत सुविधा, रेलवे, मेट्रो, रैपिड रेल ये सब का मॉडल है. हम ड्रोन बना रहे हैं तो ब्रह्मोस मिसाइल भी बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पिछली सरकारें माफिया पालती थी. हर जिले में अपने गुर्गों से कट्टा और बम बनवाती थी, लेकिन अब हम देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस बना रहे हैं. हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत थी.

भारत की आस्था पर कर रहे हैं प्रहार

उन्होंने कहा कि आज विकास दिखाई दे रहा है. आज सुरक्षा और सुशासन का मॉडल है. जिस प्रकार से डबल इंजन की सरकार समाज के प्रत्येक तबके लिए काम कर रही है. बिना रूके हुए कर रही है. यही तो पीड़ा है इन विपक्षी दलों को. जिस तबके को जाति के नाम पर विभाजित करते थे. डबल इंजन की सरकार ने अपने साथ जोड़ने का काम किया है. भारत की एकता और अखंडता के लिए.

उस संकल्प को पूरा करना है इस डबल इंजन सरकार को. वे विभाजन का ठीकरा फोड़कर भारत की आस्था पर प्रहार करने की कोशिश कर रहे हैं. ‘शक्ति केंद्र’ का मतलब भारत की लोकतांत्रिकव्यवस्था का केंद्र बिंदु, जहां से एकएक मतदाता के साथ हमारा संवाद शुरू होता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY