शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आहत-दुखी और लज्जित हूं, दोषी को सख्त सजा मिले… राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी का बयान​

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने रविवार को एक बयान जारी कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर दुख जताया और मांग की दोषी को इसकी सख्त सजा मिले. उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में घटी घटना ने रामभक्तों का हृदय विदीर्ण कर दिया. उन्होंने कहा कि कोटिकोटि भक्तों द्वारा अत्यंत श्रद्धापूर्वक […]

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने रविवार को एक बयान जारी कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर दुख जताया और मांग की दोषी को इसकी सख्त सजा मिले. उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में घटी घटना ने रामभक्तों का हृदय विदीर्ण कर दिया.

उन्होंने कहा कि कोटिकोटि भक्तों द्वारा अत्यंत श्रद्धापूर्वक रामलला की हुंडी में समर्पित की हुई धनराशि की गिनती करते समय चोरी करने का जघन्य महापाप कुछ लोगों ने किया. चढ़ावाचोरी का यह क्रम पिछले काफी समय से चल रहा था, यह भी प्रकाश में आया.

उन्होंने कहा कि यह सभी रामभक्तों के लिए अत्यंत दुखदायक, भीषण पीड़ादायक है. इससे हम अत्यंत आहत, दुखी एवं लज्जित हैं. वह 5 जुलाई को योध्याजी पहुंच रहे हैं.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY