गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IND vs SL: 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने मचाया कहर, श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने हासिल की बढ़त​ | Deportation Policy: अमेरिका में डिपोर्टेशन तेज, 15 दिन में 5,200 भारतीय भेजे गए वापस, कनाडा में 1,500 छात्रों पर संकट​ | Women’s Asia Cup में Mohsin Naqvi और BCCI आमने-सामने, ट्रॉफी पर फंसा पेंच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले ही टेस्ट मैच में बुरी तरह से फ्लॉप हुए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़, श्रीलंका के खिलाफ बना सके सिर्फ इतने रन​

Anvay Dravid: भारतीय टीम से जुड़ा हर व्यक्ति आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है, फिर वह चाहे टीम को लेकर यह उसकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो। मौजूदा समय में क्रिकेट के द वॉल कहे जाने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज और टीम रे पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने […]

Anvay Dravid: भारतीय टीम से जुड़ा हर व्यक्ति आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है, फिर वह चाहे टीम को लेकर यह उसकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो। मौजूदा समय में क्रिकेट के द वॉल कहे जाने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज और टीम रे पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

दरअसल राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ हाल ही में इंडिया अंडर19 के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही है कि क्या वो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे? दरअसल श्री लंका के खिलाफ खेले गए अंडर19 क्रिकेट में अन्वय का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आया। तो आइए इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।

Anvay Dravid पर है राहुल द्रविड़ के नाम का भारी दबाव

जब आपके पिता किसी चीज में महारथ हासिल कर चुके हों, तो ऐसे में उम्मीदों का पहाड़ आपके कंधों पर भी होता है। यही हाल मौजूदा समय में राहुल द्रविड़ के बेटे पर है। दरअसल क्रिकेट फैंस को इस बात की उम्मीद रहती है कि जब राहुल द्रविड़ का प्रदर्शन मैच के दौरान शानदार रहा, तो उनका बेटे तो उनके जैसा प्रदर्शन दिखाने की काबिलयत रखता होगा।

वहीं अन्वय के बड़े भाई भी महाराजा t20 टॉफी में अपनी बल्लेबाजी को दिखा चुके हैं, जिसके बाद अब अन्वय की बारी है। एक्सपर्ट का यह मानना है कि राहुल द्रविड़ की तरह ही उनके बेटे की तकनीक भी काफी ज्यादा मजबूत दिखाई देती है। लेकिन इंटरनेशन लेवल तक पहुंचने के लिए अभी काफी ज्यादा प्रेशर और मेहनत की जरुरत पड़ने वाली है। इसलिए इसमें थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है।

क्या एक ही मैच से बन जाता है नाम?

क्रिकेट जगत में अभी तक कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिनका डेब्यू काफी ज्यादा खराब रहा था, लेकिन आज के समय में वह अपने प्रदर्शन से लाखों फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले वनडे मैच में डेब्यू करके ही 0 रन पर आउट हो गए थे। कुछ ऐसा ही हाल महेंद्र सिंह धोनी का भी रहा था। इसलिए अन्वय द्रविड़ की 14 रनों की पारी उनका करियर नहीं खत्म कर सकती है।

क्या Anvay Dravid की होगी वापसी?

दरअसल श्री लंका के खिलाफ खेली जा रही अंडर 19 सीरीज अभी काफी लंबी चलेगी। पहले मुकाबले में अन्वय अपने खराब प्रदर्शन को ज्यादा से ज्यादा सही करने की कोशिश करेंगें। ऐसे में उनके पिता उनको सही ट्रेनिंग दे सकते हैं। दूसरे मैच में अन्वय जोरदार वापसी करने के लिए तैयारी में लगे हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY