बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इशान किशन को सम्मानित किया और प्राइज मनी के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया। इशान किशन को ये सम्मान आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में उनकी शानदार भागीदारी के लिए दिया गया।

इशान किशन ने 15 मई 2026 को यानी शुक्रवार को सम्राट चौधरी से पटना में मुलाकात की। इशान किशन को इस दौरान सम्मानित किया गया और उनके साथ इस मौके पर उनकी मां सुचित्रा सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। बिहार के मुख्यमंत्री ने इशान कशन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इशान किशन को किया गया सम्मानित
इशान किशन को सम्मानित करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की और लिखा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, श्री इशान किशन जी को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। सफल क्रिकेट करियर के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।
Khabar Monkey
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इशान ने किया था शानदार प्रदर्शन
इशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 9 मैच खेले थे जिसमें 317 रन बनाए थे। उनका औसत 35.22 का रहा था जबकि स्ट्राइक रेट 193.29 का रहा था। वो इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर थे जबकि ओवरऑल वो चौथे नंबर पर रहे थे। इशान ने 33 चौके और 18 छक्के भी इस दौरान लगाए थे। फाइनल में उन्होंने 54 रन की अहम पारी खेली थी। इशान किशन इस वक्त आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
वैभव के टीम इंडिया में आने की आहट, टी20 ही नहीं यूथ वनडे में भी तगड़ा रिकॉर्ड; ठोक चुके हैं 852 गेंदों पर 1412 रन
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें इंडिया ए टीम में ट्राई सीरीज के लिए जगह दी गई है। भारतीय चयनकर्ता अब वैभव को बड़े स्टेज के लिए तैयार कर रहे हैं और संभव है कि वो भारत के लिए जल्दी ही खेलते हुए नजर आएं।





