SportsViral

IPL में 16 बार सिर्फ एक रन से जीतीं 10 टीमें, RCB-MI संयुक्त रूप से नंबर-1, ये है पूरी लिस्ट

Indian Premier League Smallest Victories Team List: आईपीएल को दुनिया की सबसे रोमांचक टी20 लीग कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह वे मुकाबले हैं, जिनका फैसला आखिरी गेंद पर होता है। आईपीएल इतिहास में अब तक 16 ऐसे मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें जीत और हार के बीच सिर्फ एक रन का अंतर रहा। इन मुकाबलों ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ाईं और कई बार खिलाड़ियों को मैदान पर ही भावुक कर दिया।

IPL में 16 बार सिर्फ एक रन से जीतीं 10 टीमें, RCB-MI संयुक्त रूप से नंबर-1, ये है पूरी लिस्ट
IPL में 16 बार सिर्फ एक रन से जीतीं 10 टीमें, RCB-MI संयुक्त रूप से नंबर-1, ये है पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक रन से जीत जीत हासिल करना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है, क्योंकि एक छोटी सी गलती मैच का परिणाम बदल सकती है। यही कारण है कि ऐसे मुकाबले हमेशा यादगार बन जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब तक 10 अलग-अलग टीमों ने इस तरह की करीबी जीतें हासिल की हैं।

Khabar Monkey

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे आगे

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक रन से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के नाम है। दोनों टीमों ने 3-3 बार एक रन से मुकाबला जीत चुकी हैं। मुंबई इंडियंस ने 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2017 के फाइनल में पुणे राइजिंग सुपरजायंट और 2019 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक रन से जीत दर्ज की थी। खासतौर पर 2019 का फाइनल आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स), 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2021 में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया था।

PBKS और KKR ने भी 2-2 बार किया कारनामा

किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी दो-दो बार एक रन से जीत हासिल की है। किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के शुरुआती दो सीजन में यह उपलब्धि हासिल की थी। उसने 2008 में मुंबई इंडियंस को एक रन से हराने के बाद 2009 में डेक्कन चार्जर्स को भी इतने ही अंतर से मात दी थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 223 रन बचाते हुए 1 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 207 रन डिफेंड करते हुए भी सिर्फ एक रन से मुकाबला जीता था।

IPL में पहली बार पंजाब किंग्स ने दर्ज की थी एक रन के अंतर से जीत

विजयी टीम जीत का अंतर लक्ष्य ओवर विपक्षी टीम मैदान मैच की तिथि
किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) 1 रन 190 20 मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 21 मई 2008
किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) 1 रन 135 20 डेक्कन चार्जर्स जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका 17 मई 2009
दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) 1 रन 153 20 राजस्थान रॉयल्स फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम), दिल्ली 29 अप्रैल 2012
मुंबई इंडियंस 1 रन 121 20 पुणे वॉरियर्स सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम (अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम), पुणे 03 मई 2012
चेन्नई सुपर किंग्स 1 रन 151 20 दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई 09 अप्रैल 2015
गुजरात लायंस 1 रन 173 20 दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम), दिल्ली 27 अप्रैल 2016
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 रन 176 20 किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, चंडीगढ़ 09 मई 2016
मुंबई इंडियंस 1 रन 130 20 पुणे राइजिंग सुपरजायंट राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद 21 मई 2017
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 रन 162 20 चेन्नई सुपर किंग्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 21 अप्रैल 2019
मुंबई इंडियंस 1 रन 150 20 चेन्नई सुपर किंग्स राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद 12 मई 2019
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 रन 172 20 दिल्ली कैपिटल्स नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 27 अप्रैल 2021
लखनऊ सुपर जायंट्स 1 रन 177 20 कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन, कोलकाता 20 मई 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स 1 रन 223 20 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ईडन गार्डन, कोलकाता 21 अप्रैल 2024
सनराइजर्स हैदराबाद 1 रन 202 20 राजस्थान रॉयल्स राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद 02 मई 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स 1 रन 207 20 राजस्थान रॉयल्स ईडन गार्डन, कोलकाता 04 मई 2025
गुजरात टाइटंस 1 रन 211 20 दिल्ली कैपिटल्स अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 08 अप्रैल 2026

आईपीएल में 1 रन से जीत दर्ज करने वाली टीमें

टीम एक रन से कितनी बार मिली जीत
मुंबई इंडियंस 3
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3
पंजाब किंग्स 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 2
चेन्नई सुपर किंग्स 1
दिल्ली कैपिटल्स 1
गुजरात लायंस 1
लखनऊ सुपर जायंट्स 1
सनराइजर्स हैदराबाद 1
गुजरात टाइटंस 1

Leave a Reply