SportsViral

Kieron Pollard: अंपायर को गाली देना मुंबई इंडियंस के कोच को पड़ा भारी, कीरोन पोलार्ड पर चला BCCI का चाबुक

Kieron Pollard Punishment: मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

Khabar Monkey

Kieron Pollard: अंपायर को गाली देना मुंबई इंडियंस के कोच को पड़ा भारी, कीरोन पोलार्ड पर चला BCCI का चाबुक
Kieron Pollard: अंपायर को गाली देना मुंबई इंडियंस के कोच को पड़ा भारी, कीरोन पोलार्ड पर चला BCCI का चाबुक

Kieron Pollard Punishment: मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर रेफरी ने मैच फीस के 15% का जुर्माना लगाया है। पोलार्ड को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान फोर्थ अंपायर के साथ अपशब्द कहने का दोषी पाया गया है।

ये वाक्या मुंबई की पारी के 19वें ओवर की जब पोलार्ड (Kieron Pollard) ने फोर्थ अंपायर के साथ बहस की थी। मैच फीस के जुर्माने के साथ-साथ पोलार्ड को एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। पंजाब किंग्स के साथ मुंबई इंडियंस का ये मैच धर्मशाला में खेला गया था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

Kieron Pollard को मिली सजा

कीरोन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) पर आईपीएल की खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए उनकी लागू मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।’

Kieron Pollard ने अंपायर को दी गाली

कायरन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान चौथे अंपायर को अपशब्द कहे थे। बयान में कहा गया है- पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान जोर से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में हुई, जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले को आखिरी ओवर में जीता। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 200 रन बनाए थे। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। विल जैक्स ने एक और तिलक वर्मा ने दो छक्के मारकर मैच को 2 गेंद रहते ही फिनिश कर दिया।

12 मैचों में मुंबई की यह चौथी जीत है। टीम के 8 पॉइंट हैं और वह टेबल में 9वें नंबर पर है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है। पंजाब लगातार 5 मैच हार चुका है और टीम के 12 मैच में 13 पॉइंट हैं।

Leave a Reply