SportsViral

‘वनडे की कप्तानी…’ IPL कैप्टेंसी डेब्यू में छाए जसप्रीत बुमराह, जीत के बाद कहा कुछ ऐसा; जो शुभमन गिल को नहीं लगेगा अच्छा!

Jasprit Bumrah: मैच जीतने के बाद से कप्तान बुमराह काफी खुश भी नजर आए। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो शायद टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को अच्छा नहीं लगेगा।

'वनडे की कप्तानी...' IPL कैप्टेंसी डेब्यू में छाए जसप्रीत बुमराह, जीत के बाद कहा कुछ ऐसा; जो शुभमन गिल को नहीं लगेगा अच्छा!
'वनडे की कप्तानी…' IPL कैप्टेंसी डेब्यू में छाए जसप्रीत बुमराह, जीत के बाद कहा कुछ ऐसा; जो शुभमन गिल को नहीं लगेगा अच्छा!

Jasprit Bumrah Talks on ODI Captaincy: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने वो कारनामा कर दिखाया जो लगभग नामुमकिन सा लग रहा था। बुमराह की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार, 14 मई को पंजाब किंग्स को न सिर्फ 6 विकेट से मात दी बल्कि श्रेयस अय्यर की प्लेऑफ की राह को थोड़ा और मुश्किल बना दिया।

मैच जीतने के बाद से कप्तान बुमराह काफी खुश भी नजर आए। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो शायद टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को अच्छा नहीं लगेगा। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

Jasprit Bumrah आईपीएल कप्तानी में छाए

मुंबई इंडियंस की इस जीत ने फ्यूचर में टीम की इस संभावना को खोल दिया कि जसप्रीत बुमराह भी MI की कप्तानी संभाल सकते हैं।आईपीएल 2026 में पिछले कुछ मुकाबले से हार्दिक पांड्या पीठ की चोट के कारण खेलते नजर नहीं आ रहे हैं और सूर्यकुमार यादव निजी कारणों से टीम से बाहर है।

ऐसे में टीम की कप्तानी की बुमराह को सौंपी गई। बुमराह ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और उसके बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में कप्तानी के बारे में कुछ मजाकिया बातें भी कहीं।

वनडे कप्तानी पर क्या बोले Jasprit Bumrah?

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के टेस्ट मुकाबले में कप्तानी की है और अब आईपीएल में भी बुमराह की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की। कप्तानी के मुद्दे पर बात करते हुए बुमराह ने कहा, “मैंने टी20 और टेस्ट में कप्तानी की है। अब बस वनडे बचा है पर मुझे ऐसा होता दिख नहीं रहा है (हंसते हुए)।”

Khabar Monkey

शुभमन गिल कर रहे वनडे कप्तानी

बुमराह ने दो टी20 मैचों में भी भारत की कप्तानी की है, जिसमें भारत ने दोनों मैच जीते थे। इसी के साथ उन्होंने BGT 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी टेस्ट की कप्तानी कमान संभाली थी। वनडे में इस वक्त टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। गिल को रोहित शर्मा की जगह ODI का कप्तान बनाया गया था। गिल की कप्तानी में भारत ने 6 में से 4 मैच हारे हैं। उनकी कुर्सी खतरे में है। ऐसे में बुमराह के बयान को इससे जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply