Summer Jewellery Tips: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे फैशन और एक्सेसरीज चुनना पसंद करते हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ हल्के और आरामदायक भी हों। इस समर सीजन में हल्की ज्वेलरी आपके लुक को फ्रेश और ट्रेंडी बना सकती है। कई बार खूबसूरत आउटफिट पहनने के बाद भी सही ज्वेलरी न होने की वजह से लुक अधूरा सा लगता है। ऐसे में इस समर सीजन हल्की, मिनिमल और स्टाइलिश ज्वेलरी चुनना बेहतर माना जाता है।
Khabar Monkey

आजकल हूप ईयररिंग्स, लेयर नेकलेस, पर्ल ज्वेलरी और रंग-बिरंगे बीड्स वाले एक्सेसरीज काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें आप वेस्टर्न से लेकर इंडो वेस्टर्न आउटफिट दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। खास बात यह है कि इस तरह की ज्वेलरी गर्मियों में लाइटवेट रहती है और खूबसूरत भी लगती हैं। अगर आप भी इस बार अपने समर आउटफिट को स्टाइलिश और कूल बनाना चाहती हैं तो कुछ यूनिक ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
लेयर्ड नेकलेस
कुर्ती या डीप नेक आउटफिट्स के साथ लेयर्ड नेकलेस पेयर किया जा सकता है जो आपके सिंपल लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। इस तरह के नेकलेस वेस्टर्न आउटफिट पर भी स्टाइल किए जा सकते हैं। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो इसे ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
कलरफुल ज्वेलरी
गर्मियों के समय कलरफुल ज्वेलरी काफी कूल लगती हैं। फ्लोरल डिजाइन की ज्वेलरी आपके समर लुक को खास बनाने में मदद करेंगी। फूलों वाले नेकलेस या बालियां कलरफुल ड्रेस के साथ बहुत ही स्टाइलिश और यूनिक लुक देंगी।
हूप्स और स्टड्स
रोजाना पहनने के लिए छोटे हूप्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे चेहरे की खूबसूरती निखरकर आती है। क्लासी और स्टाइलिश लुक के लिए छोटे-छोटे स्टड्स भी कैरी किए जा सकते हैं जो वेस्टर्न आउटफिट पर कूल लगते हैं।
एंकलेट्स
पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक पैर में स्लीक पायल या ऑक्सीडाइज्ड एंकलेट्स पहनने का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसे आप जींस, एंकल लेंथ ट्राउजर या कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह इंडो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइलिश और कूल दिखाने में मदद कर सकता है।
अगर आप फॉर्मल लुक के लिए ज्वेलरी तलाश रही हैं तो गोल्डन और सिल्वर कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। यह लगभग हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। जिसे आप वेस्टर्न और देसी दोनों तरह की आउटफिट्स पर स्टाइल कर सकती हैं।





