Viral

PM Modi UAE Visit: चिकन, बीफ या मटन, UAE के शेख सबसे ज्यादा क्या खाते हैं?

पीएम मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले पड़ाव में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच चुके. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया. UAE का अमीराती कल्चर अपने खानपान के लिए भी जाना जाता है. यह देश फूड कल्चर के मामले में समृद्ध है. यहां के खानपान में अरबी, फारसी, भारतीय और अफ्रीकी प्रभाव नजर आता है. मटन, चिकन, ऊंट का मांस और समुद्री भोजन, सभी यहां के लोगों के खानपान का हिस्सा है, लेकिन सवाल है कि यहां के शेख किसे ज्यादा पसंद करते हैं चिकन, बीफ, मटन या मछली.

PM Modi UAE Visit: चिकन, बीफ या मटन, UAE के शेख सबसे ज्यादा क्या खाते हैं?
PM Modi UAE Visit: चिकन, बीफ या मटन, UAE के शेख सबसे ज्यादा क्या खाते हैं?

मार्केट रिसर्च एजेंसी Sapience की रिपोर्ट कहती है संयुक्त अरब अमीरात में मीट इंडस्ट्री बदलाव के दौर से गुजर रही है क्योंकि लोगों की मांग में बदलाव हो रहा है. उनकी पसंद बदली है. इसका सीधा असर फूड इंडस्ट्री पर हुआ है.

मटन, चिकन या फिश, क्या है पहली पसंद?

मार्केट रिसर्च एजेंसी की रिपोर्ट कहती है, यहां 80 फीसदी आबादी मीट खाती है और सबसे ज्यादा चिकन खाया जाता है. आसानी से उपलब्धता के साथ वाजिब कीमतें और स्वाद के कारण चिकन लोगों की पहली पसंद है. इसे प्रोटीन का बेहतर और हेल्दी ऑप्शन माना जाता है.

संयुक्त अरब अमीरात में चिकन अधिक खाया जाता है.

यहां चिकन लोगों का पसंदीदा मीट है लेकिन कई बड़े और महंगे रेस्तरां पारंपरिक खानपान में बीफ और भेड़ के मांस को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं. कुछ प्रीमियम रेस्तरां और विशेष व्यंजन परोसने वाले स्थान चुनिंदा बीफ कट्स, खासकर आयातित और हलाल मांस भी परोसते हैं.

Khabar Monkey

जैसे- शारजाह के मीट मार्केट को बड़ा हलाल- प्रमाणित बाजार कहा जाता है. यहां लोकल और इम्पोर्टेड दोनों तरह का मीट मिलता है. UAE में प्रीमियम मीट की मांग ज्यादा है. यहां के लोगों में मीट के प्रति बदलती पसंद का पैटर्न बताता है अब लोगों को हाई क्वालिटी वाला मीट पसंद आ रहा है.

शारजाह की मीट मार्केट को बड़ा हलाल- प्रमाणित बाजार कहा जाता है.

बीफ को प्रीमियम और लग्जरी फूड मानते हैं

UAE में बीफ को एक प्रीमियम और लग्जरी फूड माना जाता है. यह रेस्तरां, स्टेकहाउस और लग्जरी डाइनिंग में ज्यादा पॉपुलर है. यहां Wagyu और Angus बीफ अधिक पॉपुलर है और इसे अधिकतर ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका से मंगाया जाता है.

बीफ महंगा होने के करण खास मौकों पर खाया जाता है.

यहां पर बीफ की कीमतें ज्यादा होने के कारण खानपान में इनका इस्तेमाल कम होता है, लेकिन खास मौकों पर खाने के मेन्यू में बीफ नजर आता है

भेड़ का मास: खास मौकों पर मेन्यू में शामिल रहता है

संयुक्त अरब अमीरात के फूड कल्चर में भेड़ का मांस खास जगह रहता है. इसका इस्तेमाल यहां की कई डिशेज में होता है. धार्मिक त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में इसका इस्तेमाल होता है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से इम्पोर्टेड भेड़ का मांस यहां ज्यादा पसंद किया जाता है. अरबी रेस्तरां इसकी बड़ी वैरायटी मिलती है, जहां इसे धीमी आंच पर मसालों के साथ पकाया जाता है.

यहां ताजी और हाई क्वालिटी वाली मछली, झींगा और शेलफिश की मांग में बढ़ोतरी हुई है.

मछली और सीफूड

संयुक्त अरब अमीरात में चिकन, बीफ और मटन के बाद मछली और सीफूड का नम्बर आता है. समुद्र तटीय देश होने के कारण यहां सीफूड भरपूर होता है. लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां ताजी और हाई क्वालिटी वाली मछली, झींगा और शेलफिश की मांग में बढ़ोतरी हुई है. लोगों यह जागरुकता बढ़ी है कि रेड मीट की तुलना में सीफूड एक हेल्दी ऑप्शन है. यही नहीं, यहां के लोगों के बीच जापानी फूड का ट्रेंड भी बढ़ रहा है. मार्केट रिसर्च के नतीजे इस पर मुहर लगा रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply