बॉलीवुड अभिनेता अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। फिल्मों से काफी लंबे समय से दूरी बनाए हुए है। वह मीडिया के सामने आना भी कम पसंद करते है। मुकेश खन्ना के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी ट्रोलिंग को ‘एक सोची समझी साजिश’ बताया है।

ट्रोलिंग पर करारा जवाब
एक्टर ने मुकेश खन्ना के साथ बातचीत में काफी और मुद्दों पर भी बात की है। पहली बार अपनी ट्रोलिंग पर उनका रिएक्शन सामने आया। अपने आलोचको को जवाब में उन्होंने कहा कि ‘उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया वो सब एक साजिश थी। सब प्री-प्लैन्ड था। मैं अपने काम पर ध्यान देना पसंद करता हूं। मेरा काम बोलेगा, लफ्ज नही।’
खुद को क्यों मारते थे थप्पड़
काम न मिलने पर पूछे जाने पर गोविंदा ने कहा- ‘ऐसा नहीं है, मुझे 100 करोड़ रुपये की फिल्म का ऑफर आया था, मैंने उसे ठुकरा दिया। बाद में शीशे के सामने खड़े होकर खुद को थप्पड़ मारे कि इतना अच्छा ऑफर आया। इतने पैसे मिले, अपने को फाइनेंस कर देता।’
–
गोविंदा की पर्सनल लाइफ की चर्चा
कभी अपने तलाक की खबरों, तो कभी अपनी बीवी के विवादित बयानों के चलते एक्टर सुर्खियों में रहते है। कई मौकों पर उनकी पत्नी को अकेला देखा गया तो ये अटकलें बढ़ने लगी कि दोनों में कुछ ठीक नहीं चल रहा या दोनों तलाक लेने वाले है। हालांकि इन खबरों पर कभी आधिकारिक विराम नहीं लगाया गया। बल्कि सुनीता आहुजा ये कहती नजर आईं कि गोविंदा को उनसे कोई अलग नही कर सकता। हाल ही में वह लाफ्टर शेफ में नजर आई थी।
–
Khabar Monkey
आने वाली फिल्में
बात करें गोविंदा के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही सलमान खान के साथ बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगा। बैटल ऑफ गलवान एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसमें लंबे समय के बाद सलमान और गोविंदा की जोड़ी साथ दिखाई देगी। इसके अलावा कॉमेडी ड्रामा फिल्में दुनियादारी और पिंकी डार्लिंग में भी नजर आएंगे।





