बीते दिनों कपिल शर्मा शो में पहुंचे स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पॉल खूब सुर्खियों में रहे। यहां समय रैना ने उनका खूब मजाक बनाया और इस बात से सुनील काफी दुखी भी हुए। अब सुनील ने इसको लेकर एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने इस भद्दी और फूहड़ कॉमेडी के नुकसान भी बताए हैं। साथ ही सुनील ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने किसी दौर में डबल रोटी और पतंग बेचकर अपना और अपने परिवार का पेट पाला था। लेकिन उनकी अथक मेहनत ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया कि आज भी नए नवेले कॉमेडियन उन्हें अपना गुरू मानते हैं।
Khabar Monkey

छोटे से गांव से निकलकर बने कॉमेडी के स्टार
सुनील पॉल ने हाल ही में एएनआई को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, करियर और बीते दिनों कपिल शर्मा के शो में हुए किस्सों पर खुलकर बात की। साथ ही सुनील ने संघर्ष के दिनों को भी याद कर दास्तां बयां की है कि कैसे उन्होंने डबल रोटी और पतंगें बेचकर कभी अपना और परिवार का पेट पाला था। पॉल बताते हैं, ‘मेरा पालन-पोषण महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बलहरशाह गांव में हुआ, जहां मैंने अपने बचपन में अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए। मैं डबल रोटियां, पतंगें बेचता था, कुम्हार का काम करता था। जन्मदिन की पार्टियों में मैं मिकी माउस बन जाता था। साप्ताहिक मंडी में सब्जी की दुकान पर मैं सहायक का काम करता था।’ सुनील ने कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाने से पहले खूब मेहनत की है।
कपिल शर्मा के शो पर भी बोले सुनील पॉल
सुनील पॉल बीते दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। यहां यूट्यूबर रणबीर अल्लाहाबादिया भी मौजूद रहे थे। यहां समय ने सुनील का खूब मजाक बनाया था और इस मजाक ने उन्हें असहज कर दिया था। सुनील पॉल ने इसको लेकर भी कहा कि उन्हें बिल्कुल बेइज्जती महसूस हुई थी। साथ ही सुनील ने भद्दी और फूहड़ कॉमेडी पर भी अपना व्यू रखते हुए बताया कि इससे भावी पीढ़ी के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।
–





