Mouni Roy Suraj Nambiar Separation: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके और पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों पिछले करीब 6 महीनों से अलग रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई हैं और रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी तलाक को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है.

हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया कि मौनी और सूरज का रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच लगातार झगड़े बढ़ रहे हैं और प्यार कम होता जा रहा है. कहा जा रहा है कि पिछले करीब 6 महीनों से दोनों साथ नहीं रह रहे हैं. इतना ही नहीं, मौनी रॉय इन दिनों नया घर भी देख रही हैं और शिफ्ट होने की तैयारी में हैं. विक्की लालवानी ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस कुछ वकीलों से बातचीत कर रही हैं. आने वाले समय में दोनों के बीच काउंसलिंग सेशन भी हो सकता है.
रिश्ते को लेकर बढ़ीं चर्चाएं
रिपोर्ट में दावा किया गया कि अगर लोगों ने गौर किया हो तो मौनी रॉय अक्टूबर 2025 के बाद से ज्यादातर सोशल इवेंट्स में अकेले ही नजर आई हैं. इसी बात को लेकर अब सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोग पुरानी बातों को जोड़कर अंदाजा लगा रहे हैं कि मौनी और सूरज के रिश्ते में काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. हालांकि, पत्रकार ने साफ कहा है कि दोनों ने अभी तक तलाक की कोई ऑफिशियल प्रोसेस शुरू नहीं की है. लेकिन मौजूदा हालात को देखकर यही माना जा रहा है.
अभी तक नहीं की आधिकारिक पुष्टि
दोनों का रिश्ता इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. मौनी और सूरज के अलग होने की खबरों ने तब ज्यादा जोर पकड़ा जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दीं. इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं. एक रिपोर्ट में यहां तक कहा गया कि सूरज ने मौनी का इस्तेमाल किया और उनके पैसों का फायदा उठाया. हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मौनी रॉय का पोस्ट आया सामने
इन खबरों के बीच मौनी रॉय ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि बिना पूरी सच्चाई जाने गलत बातें फैलाना ठीक नहीं है. साथ ही उन्होंने मीडिया से थोड़ी प्राइवेसी और स्पेस देने की अपील भी की. हालांकि, मौनी ने अपने रिश्ते या तलाक की खबरों पर सीधे कुछ साफ नहीं कहा, लेकिन उनके पोस्ट से इतना जरूर समझ आया कि वे इस समय अफवाहों से परेशान हैं. मौनी ने साफ शब्दों में कहा कि उनके बारे में झूठी बातें न फैलाई जाएं. पोस्ट सामने आने के बाद कई फैंस भी सपोर्ट में उतरे.
Khabar Monkey
शादी को हो चुके हैं 4 साल
फैंस लगताार सोशल मीडिया पर उनका साथ दे रहे हैं. दूसरी तरफ सूरज नांबियार ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. खबरों के बीच उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया है. ऐसे में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी की थी और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. अब इन खबरों ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है. फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में दोनों इस मामले पर क्या फैसला लेते हैं.





