SportsViral

मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा…KKR के खिलाफ शतक ठोकने के बाद विराट कोहली हुए भावुक, टीम को जीताने के बाद कह दी बड़ी बात

Virat Kohli: आईपीएल 20226 (IPL 2026) में आरसीबी (RCB) की टीम अब प्लेऑफ से बस एक जीत दूर है, कल रात आरसीबी और केकेआर (RCB vs KKR) के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसके बाद उन्होंने पोस्ट मैच में कुछ ऐसी बातें कि जिससे फैंस को लगने लगा है कि विराट कोहली जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा…KKR के खिलाफ शतक ठोकने के बाद विराट कोहली हुए भावुक, टीम को जीताने के बाद कह दी बड़ी बात
मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा…KKR के खिलाफ शतक ठोकने के बाद विराट कोहली हुए भावुक, टीम को जीताने के बाद कह दी बड़ी बात

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कल रात केकेआर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रन बनाए. विराट कोहली की इस शतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल किया. इसके लिए  विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

लगातार 2 बार डक आउट होने पर Virat Kohli ने कही ये बात

विराट कोहली (Virat Kohli) इस शतक से पहले 2 बार लगातार शून्य पर आउट हुए थे, ऐसा टी20 इतिहास में उनके साथ सिर्फ दूसरी बार हुआ था. उन्होंने कहा कि

“मैं रन नहीं बना पा रहा वाली बात मुझे अंदर ही अंदर खाए जा रही थी, क्योंकि मेरे खेल में कोई कमी नहीं थी. ये बात आपको परेशान करती है. शतक बने या न बने, मैच को फिनिश करना सबसे महत्वपूर्ण होता है.”

Khabar Monkey

जब विराट कोहली से पूछा गया कि क्या उन्हें दबाव महसूस हो रहा था? तो उन्होंने कहा कि

“लोग कहते हैं कि दबाव एक सौभाग्य है तो उसके पीछे एक वजह है. दबाव आपको विनम्र बनाए रखता है और आपके खेल को बेहतर करने में मदद करता है. जब कुछ मैच आपके अनुसार न जाएं तो घबराहट तो होती ही है और यही चीज आपकी मदद भी करती है. बेशक इसमें मेहनत है लेकिन ये आपके खेल के स्तर को ऊंचा करता है.”

विराट कोहली ने कहा एक दिन सब खत्म हो जाएगा

कोहली टी20 में सबसे ज्याद शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं, इसके आलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए. रिकॉर्ड पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि

“इन सब चीजों के बावजूद, मुझे बस बैटिंग करना पसंद है. यही मेरी सबसे गहरी भावना है. इस स्तर पर और आज भी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है.”

उन्होंने आगे कहा कि

“मैं मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देता क्योंकि, क्योंकि एक न एक दिन यह सब खत्म हो ही जाएगा.” यहां उनका मतलब था कि एक मैं सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुका होऊंगा. अभी कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि

“मैं इस मौके का पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहता हूं और दबाव वाली स्थितियों का बेसब्री से इंतज़ार करता हूं. जब मुझे घबराहट होती है, तो मैं खुद को चुनौती देता हूं कि बस आगे बढ़ो और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो. बतौर इंसान आप खेल से बहुत कुछ सीखते है.”

 

Leave a Reply