SportsViral

शमी और भुवनेश्वर की वापसी, बुमराह और सिराज को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने

भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने में व्यस्त हैं. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा, वहीं इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नेशनल ड्यूटी पर लगना है. भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद अपना पहला मैच 6 जून से 10 जून के बीच अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है.

Khabar Monkey

शमी और भुवनेश्वर की वापसी, बुमराह और सिराज को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने
शमी और भुवनेश्वर की वापसी, बुमराह और सिराज को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेला जाने वाला ये मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 ( का हिस्सा नही है, ऐसे में बीसीसीआई इस मैच से कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आराम देकर दूसरे खिलाड़ियों को आजमा सकती है.

शमी और भुवनेश्वर की वापसी, बुमराह और सिराज को आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है, ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए लगातार मैच खेल रहे हैं. इसका असर उनके आईपीएल प्रदर्शन पर साफ दिख रहा है. इन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आराम दिया जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को अगर आराम दिया जाता है, तो उनकी जगह पर आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है. ये दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) से दूर हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है.

शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बड़ी जिम्मेदारी

शुभमन गिल (Shubman Gill) को भारतीय टीम (Team India) का टेस्ट कप्तान बनाया जाना तय है, वहीं ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. ऋषभ पंत चोट की वजह से काफी समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. वहीं शुभमन गिल की जगह पिछले 2 टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की थी, लेकिन हर मैच में टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम (Team India) के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए, ऐसे में टीम में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को मौका दिया जा सकता है, जो स्पिन के सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं, वहीं अफगानिस्तान की टीम अपने स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. अफगानिस्तान के पास राशिद खान (Rashid Khan) और नूर खान (Noor Khan) जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज मौजूद हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सम्भावित Team India

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अंसरफराज खान, मोहम्मद शमी, नीतीश कुमार रेड्डी और श्रेयस अय्यर.

 

Leave a Reply