SportsViral

सिराज नंबर 1, भुवी-शमी भी टॉप 5 में, बुमराह के चौंकाने वाले आंकड़े; देखें IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

आईपीएल 2026 में वैसे तो बल्लेबाजों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है और कई बार रनों के अंबार देखे गए हैं। मगर यह सीजन भारत के पुराने गेंदबाजों के लिए भी काफी शानदार रहा है। खासतौर से वह गेंदबाज जिनकी भारतीय टीम में जगह स्थिर नहीं है और या जो काफी समय से बाहर हैं। ऐसे नामों में , मोहम्मद शमी का जलवा दिखा है। जबकि मोहम्मद सिराज 56 मैचों तक इस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज हैं।

Khabar Monkey

सिराज नंबर 1, भुवी-शमी भी टॉप 5 में, बुमराह के चौंकाने वाले आंकड़े; देखें IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज
सिराज नंबर 1, भुवी-शमी भी टॉप 5 में, बुमराह के चौंकाने वाले आंकड़े; देखें IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

अगर इस लिस्ट के टॉप 5 पर नजर डालें तो भारत के तीन बड़े नाम हैं। मोहम्मद सिराज के अलावा भुवनेश्वर कुमार और भी टॉप 5 में हैं। जबकि फैंस जसप्रीत बुमराह के आंकड़े देख हैरान रहे जाएंगे। भारतीय टीम के सबसे घातक पेसर में से एक बुमराह इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। जबकि अंशुल कम्बोज और प्रिंस यादव भी उनसे ऊपर हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज (56 मैचों तक)

खिलाड़ी डॉट गेंदें मैच पारियां ओवर रन विकेट औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4w 5w
मोहम्मद सिराज (GT) 130 12 12 44.0 362 13 27.84 8.22 20.30 0 0
कगिसो रबाडा (GT) 127 12 12 46.0 421 21 20.04 9.15 13.14 0 0
मोहम्मद शमी (LSG) 114 11 11 43.0 373 9 41.44 8.67 28.66 0 0
जोफ्रा आर्चर (RR) 111 11 11 40.0 365 15 24.33 9.12 16.00 0 0
भुवनेश्वर कुमार (RCB) 103 11 11 43.0 321 21 15.28 7.46 12.28 1 0
अंशुल कंबोज (CSK) 102 11 11 39.4 365 19 19.21 9.20 12.52 0 0
प्रिंस यादव (LSG) 101 11 11 41.0 335 16 20.93 8.17 15.37 0 0
सुनील नरेन (KKR) 94 9 9 35.0 228 10 22.80 6.51 21.00 0 0
राशिद खान (GT) 93 12 12 41.5 342 16 21.37 8.17 15.68 1 0
जसप्रीत बुमराह (MI) 91 11 11 41.0 349 3 116.33 8.51 82.00 0 0

यह लिस्ट देखकर साफ है कि एक समय आईपीएल में अपनी इकॉनमी के लिए जाने जाते जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 91 गेंदे ही डॉट फेंकी हैं। उनकी इकॉनमी भी 8.5 से ज्यादा की है। जबकि युवा गेंदबाज अंशुल और प्रिंस भी बुमराह से ऊपर हैं। में मुंबई के खराब प्रदर्शन का एक कारण बुमराह का आउट ऑफ फॉर्म होना भी रहा है।

‘उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है’, वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलयर्स का बड़ा बयान, कहा- असली परीक्षा अभी बाकी

एबी डिविलियर्स ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के करियर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि वैभव की असली परीक्षा अभी बाकी है।

Leave a Reply