SportsViral

‘उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है’, वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलयर्स का बड़ा बयान, कहा- असली परीक्षा अभी बाकी

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाना है या नहीं? वैभव किस फॉर्मेट में खेलेंगे? ऐसे कई सवाल लगातार चर्चा में हैं। अलग-अलग क्रिकेट पंडित इस पर अपनी राय दे रहे हैं। जहां 15 वर्षीय बल्लेबाज को टेस्ट खेलने की सलाह दे चुके हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने अब बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक वैभव की असली परीक्षा अभी बाकी है।

‘उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है’, वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलयर्स का बड़ा बयान, कहा- असली परीक्षा अभी बाकी
‘उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है’, वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलयर्स का बड़ा बयान, कहा- असली परीक्षा अभी बाकी

एबी डिविलियर्स ने ‘For The Love of Cricket’ पॉडकास्ट में वैभव सूर्यवंशी पर खुलकर बात की। उन्होंने एक तरफ इतनी कम उम्र में वैभव के खास टैलेंट की तारीफ की, वहीं यह भी साफ कर दिया कि अभी उनकी असली परीक्षा बाकी है। उन्होंने सूर्यवंशी के लिए चेताया भी असली परीक्षा और चैलेंज तब आएंगे जब वह टी20 क्रिकेट से बाहर निकलेंगे

‘उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है…’

ने कहा,”मुझे नहीं पता कैसे वह (वैभव सूर्यवंशी) टिक पाएंगे, सच बताऊं तो मैं अपने भाईयों और दोस्तों से भी यही कहता हूं, इस उम्र में वह लाजवाब हैं। हम सबको पता है कि टैलेंट बेहतरीन है लेकिन मैं उनको अन्य फॉर्मेट में भी देखना चाहता हूं जैसे कि टेस्ट क्रिकेट। उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है और वह किस फॉर्मेट के लिए हैं। बहुत चीजें अभी बदलेंगी।”

42 वर्षीय दिग्गज ने यह भी कहा कि,”वैभव को अपना लंबा करियर आसानी से एनजॉय करने के लिए एक ही फॉर्मेट में खेलकर टी20 स्पेशलिस्ट बनना होगा। लेकिन मुझे लगता है कि जब वह टेस्ट क्रिकेट और वनडे की तरफ आगे बढ़ेंगे तो इससे उनके अंदर मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से बदलाव होंगे। उनके रास्ते में बहुत चैलेंज आएंगे यह देखना होगा कि क्या उन बाधाओं का सामना करने के लिए टैलेंट है उनके पास? वह सफर आसान नहीं होगा और आगे पथरीली सड़क (Rocky Road) ही होगी।”

वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों पर एक नजर

टी20 क्रिकेट: वैभव सूर्यवंशी ने इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि टी20 क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 29 पारियों में ही 1141 रन ठोक दिए हैं जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 40.75 और स्ट्राइक रेट 215.68 का रहा है।

Khabar Monkey

यूथ टेस्ट क्रिकेट: अगर उनके रेड बॉल आंकड़ों पर नजर डाले तो वैभव ने यूथ टेस्ट में भारतीय अंडर 19 टीम के लिए 6 मैचों की 10 पारियों में 33.10 की औसत और 136.77 के स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं। इसमें उनके दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। यूथ टेस्ट में भी वैभव अभी तक 38 चौके और 16 छक्के लगा चुके हैं।

यूथ वनडे क्रिकेट: जबकि यूथ वनडे में भी शानदार हैं। उन्होंने 25 मैचों की 25 पारियों में भारतीय अंडर 19 टीम के लिए 1412 रन 56.48 की औसत और 165.72 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उनके नाम चार शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। 175 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है जो इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में बनाया था।

IPL 2026 के बाद ये 5 टीमें बदल सकती हैं कप्तान, एक के सीजन के बीच में ही बाहर होने की अफवाहें

आईपीएल 2026 में कई भारतीय कप्तानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजीज 2027 सीजन से पहले नेतृत्व में बड़े बदलाव कर सकती हैं।

Leave a Reply