BusinessViral

अमूल के बाद अब इस डेयरी कंपनी के बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ी कीमतें

Mother Dairy milk price hike: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं। इसका सीधा असर लाखों परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा।

अमूल के बाद अब इस डेयरी कंपनी के बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ी कीमतें
अमूल के बाद अब इस डेयरी कंपनी के बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ी कीमतें

क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?

मदर डेयरी ने बताया कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत करीब 6% तक बढ़ गई है। चारे, परिवहन और अन्य खर्चों में वृद्धि के कारण कंपनी पर लागत का दबाव बढ़ा है। कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का केवल एक हिस्सा ही ग्राहकों पर डाला गया है, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों का संतुलन बना रहे। मदर डेयरी के मुताबिक उसकी दूध बिक्री से होने वाली 75% से 80% आय सीधे किसानों और दूध खरीद पर खर्च होती है।

नई कीमतें इस प्रकार

नई दरों के अनुसार अब टोकन दूध ₹58 प्रति लीटर मिलेगा, जो पहले ₹56 था। फुल क्रीम दूध की कीमत ₹70 से बढ़कर ₹72 प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा:

Khabar Monkey

  • टोंड दूध: ₹58 से बढ़कर ₹60 प्रति लीटर
  • डबल टोंड दूध: ₹52 से बढ़कर ₹54 प्रति लीटर
  • गाय का दूध: ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर
  • प्रो मिल्क: ₹70 से बढ़कर ₹72 प्रति लीटर

पिछले साल भी बढ़े थे दाम

मदर डेयरी ने बताया कि इससे पहले अप्रैल 2025 में दूध की कीमतों में बदलाव किया गया था। यानी करीब एक साल बाद फिर से ग्राहकों को महंगे दूध का सामना करना पड़ेगा।

आम लोगों पर क्या होगा असर?

विशेषज्ञों का मानना है कि दूध की कीमत बढ़ने से घरों का मासिक खर्च और बढ़ सकता है। खासकर उन परिवारों पर ज्यादा असर पड़ेगा, जहां रोजाना अधिक मात्रा में दूध का इस्तेमाल होता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply