EntertainmentViral

‘रियल नहीं है’: Dhurandhar की सफलता पर एक्टर मोहन कपूर ने उठाये सवाल, बोले- इतनी तारीफ समझ से परे

पिछले साल ‘धुरंधर’ और इस साल ‘धुरंधर 2’ का बोलबाला रहा। ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी रही और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने कई रिकॉर्ड तोड़े। इसी बीच ‘जॉली एलएलबी’ एक्टर मोहन कपूर ने अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ये फिल्म इतनी तारीफ के काबिल है।

‘रियल नहीं है’: Dhurandhar की सफलता पर एक्टर मोहन कपूर ने उठाये सवाल, बोले- इतनी तारीफ समझ से परे
‘रियल नहीं है’: Dhurandhar की सफलता पर एक्टर मोहन कपूर ने उठाये सवाल, बोले- इतनी तारीफ समझ से परे

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था। उनके काम भी मोहन कपूर ने तारीफ की। सिद्धार्थ कनन के सथ खास बातचीत करते हुए उन्होंने अक्षय की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मेरे अनुसार अक्षय खन्ना शुरू से ही शानदार अभिनेता रहे हैं। लोग कहते हैं कि वह थोड़े मूडी हैं, शायद उन्होंने सही स्क्रिप्ट का इंतजार किया हो या फिर उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हो। लेकिन सच यह है कि वह हमेशा बेहतरीन रहे हैं।”

हालांकि मोहान कपूर ने यह भी स्वीकार किया कि वह फिल्म की व्यापक प्रशंसा से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म थिएटर में अकेले देखी और बाहर निकलकर उन्हें समझ नहीं आया कि इतनी तारीफ क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म का दूसरा भाग रिलीज़ होने से दो हफ्ते पहले अकेले सिनेमाघर में फिल्म देखी थी। यह पहली बार था जब मैंने कोई फिल्म अकेले देखी थी, और जब मैं सिनेमाघर से निकला, तो सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आया कि हर कोई इसकी इतनी तारीफ क्यों कर रहा है। मुझे यह बात समझ ही नहीं आई।”

उन्होंने कहा,“धुरंधर एक शानदार फिल्म है। इसकी कहानी कहने का तरीका बेहद समझदारी भरा है, यही वजह है कि इसे आलोचना और प्रशंसा दोनों मिली हैं। इसकी पटकथा बहुत चतुराई से लिखी गई है। अब सवाल यह है कि क्या फिल्म सच्चाई होने का दावा करती है? नहीं। यह सिर्फ एक कहानी है। उन्होंने वास्तविक घटनाओं को लिया है और उनके इर्द-गिर्द एक बहुत ही चालाकी से ताना-बाना बुना है ताकि आप सोचें, ‘हे भगवान!’ लेकिन यह वास्तविक नहीं है। पहले ही सीन से, जिस पल आप आर माधवन को देखते हैं, आप समझ जाते हैं कि कहानी की बुनियाद गलत है क्योंकि जिस किरदार को वे दिखा रहे हैं या जिसका संकेत दे रहे हैं, वह कभी अस्तित्व में ही नहीं था।”

Khabar Monkey

रणवीर सिंह की तारीफ

इस बातचीत में मोहान कपूर ने रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने उन्हें बहुमुखी अभिनेता बताया। उन्होंने कहा,“रणवीर सिंह इस देश के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। हर फिल्म में वह पूरी तरह बदल जाते हैं।जब उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’ की थी, क्या गजब का अभिनय था! मुझे याद है, फिल्म देखते हुए मैंने सोचा था, ‘ये लड़का कमाल का है,’ लेकिन साथ ही मुझे ये भी लगा था कि शायद वो सिर्फ इसी तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं। सोचिए, मैं खुद एक अभिनेता होकर कितना गलत साबित हुआ! मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उनका अभिनय इतना स्वाभाविक था, और तब से उन्होंने ‘पद्मावत’ से लेकर ‘गली बॉय’ तक एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन दिए हैं। वो हर बार किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं।”

धुरंधर एक स्पाई गाथा है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस हमजा की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में आतंकवादी नेटवर्क के बीच घुसपैठ करता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और अन्य कलाकार भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply