इस समर सीजन टेक्सचर्ड कॉटन ड्रेस (Textured Cotton Dresses) काफी पसंद की जा रही हैं. दरअसल ये प्योर कॉटन नहीं होता है. कपड़े का सरफेस पूरी तरह स्मूथ नहीं होता है. इसपर कुछ टेक्सचर बने होते हैं या फिर पैटर्न और सॉफ्ट बुनाई ऐसे की जाती है कि कपड़ा ब्रीदेबल रहे. ऐसे कपड़ों में आपको छोटे-छोटे दानेदार माउंट, जालीदार डिजाइन जैसे टेक्सचर होते हैं. इससे कपड़ों में हवा का फ्लो बना रहता है और गर्मी नहीं लगती. शमिता शेट्टी की इन दो ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं. इसमें वफल बुनाई, स्लब कॉटन, लिनन मिक्स, शॉम्ब्रे, सीरसकर इसका अच्छा एग्जांपल हैं.
(Image:shamitashetty_official-asrumo_in/insta)
Khabar Monkey

गर्मियों में लड़के हो या फिर लड़की ओवरसाइज कपड़े हर किसी को खूब भाते हैं, क्योंकि ये बेहद आरामदायक होते हैं और बेहतरीन स्ट्रीट स्टाइल क्रिएट करते हैं. इस फोटो में दिशा पाटनी ने शीर फैब्रिक की ओवरसाइज शर्ट कैरी की है. हर गर्मी में ओवरसाइज शर्ट और टीशर्ट खूब पॉपुलर होती हैं और इस साल भी ये ट्रेंड में बनी हुई हैं.
(Image:dishapatani/insta)
दिशा पाटनी ने एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट की बैगी पैंट कैरी की है. इस वक्त यूथ के बीच समर सीजन में लूज बैगी पैंट्स भी खूब पॉपुलर हो रही हैं. जींस में जहां वाइड तो वहीं पॉलिएस्टर ब्लेंड, स्ट्रेचेबल लाइक्रा और लिनन जैसे फैब्रिक में कोरियन स्टाइल पैंट्स खूब पसंद की जा रही हैं जो सेमी फॉर्मल लुक देती हैं, इसलिए वर्कप्लेस पर भी कैरी करना अच्छा ऑप्शन रहता है. इन पैंट्स की खासियत होती है कि ज्यादातर में न्यूड कलर्स होते हैं जो समर सीजन के हिसाब से परफेक्ट हैं.
(Image:dishapatani/insta)
हाल ही में इस गर्मी में लूज फिट या कहें कि रिलैक्स फिट आउटफिट भी खूब ट्रेंड में आए हैं. आप भी इस समर सीजन इस तरह की ड्रेस को अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं. इसके लिए करिश्मा तन्ना की इन ड्रेसेस से इंस्पिरेशनल लें. ये ऐसी ड्रेस होती है जो बहुत ज्यादा ढीली नहीं होती हैं, लेकिन आपकी ब्रीदेबल लुक मिलता है. इस तरह की ड्रेस कंफर्ट और बैलेंस पर फोकस्ड रहती हैं, इसलिए कैजुअल के साथ ही ऑफिस के लिए भी अच्छी चॉइस है.
(Image:karishmaktanna/insta)
को-ऑर्ड सेट भी इस समर सीजन काफी ट्रेंड में हैं. ये एक ही कलर का पूरा सेट होता है. इस तरह से मोनोक्रोमेटिक लुक क्रिएट होता है. आप श्वेता तिवारी के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने यलो कलर का स्मॉल प्रिंट कॉलर को-ऑर्ड सेट कैरी किया है. इस तरह के कॉटन, लिनन के को-ऑर्ड सेट काफी आरामदायक रहते हैं और बढ़िया कैजुअल वियर हैं.
(Image:shweta.tiwari/insta)





