EntertainmentViral

सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का यू-टर्न, सरकारी गवाह बनने की अर्जी ली वापस

जैकलीन फर्नांडिस ने उस याचिका को वापस ले लिया जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह बनने की मांग की थी। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। इंडिया टीवी में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि कोर्ट सूत्रों के मुताबिक, उनके वकील ने विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के सामने यह जानकारी दी कि याचिका वापस ले ली गई है।

सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का यू-टर्न, सरकारी गवाह बनने की अर्जी ली वापस
सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का यू-टर्न, सरकारी गवाह बनने की अर्जी ली वापस

इससे एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने की इस अर्जी का विरोध किया था। एजेंसी का कहना था कि जैकलीन को जब सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हो गई थी, उसके बाद भी वह उसके संपर्क में बनी रहीं।

ED ने अदालत में दिए अपने जवाब में कहा कि अभिनेत्री लगातार सुकेश से संपर्क में थीं और उसने जो भी महंगे तोहफे और सुविधाएं उन्हें दीं, वे कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन से जुड़े थे।

एजेंसी के अनुसार, यह तथ्य उनके इस दावे को कमजोर करता है कि वह इस मामले में केवल एक “अनजानी पीड़ित” थीं। ED ने यह भी कहा कि रिकॉर्ड से यह संकेत मिलता है कि उनका संबंध पूरी तरह अनजाना या मजबूरी वाला नहीं था, बल्कि उसमें जागरूकता भी शामिल थी।

ED ने आगे आरोप लगाया कि जैकलीन ने न केवल खुद उन पैसों और उपहारों का लाभ उठाया, बल्कि अपने परिवार को भी उनसे फायदा पहुंचाया। एजेंसी का दावा है कि इससे साफ होता है कि उन्होंने धन के स्रोत को जानते हुए भी उसका उपयोग किया।

Khabar Monkey

ED ने इसे “पीड़ित होने का दावा” बताते हुए कहा कि यह तथ्यों के विपरीत और स्वयं के हित में दिया गया बयान है। को जांच के दौरान कई बार ED द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में उन्हें सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी के रूप में शामिल किया गया।

इससे पहले 3 जुलाई 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके उस आवेदन को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस (ECIR) को रद्द करने की मांग की थी।

इसके बाद दो महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। यह पूरा मामला तब सामने आया जब दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से करीब ₹200 करोड़ की ठगी की। इसके अलावा सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में कई अन्य मामले भी चल रहे हैं।

Leave a Reply