पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली आलोचना नहीं झेल पाते हैं। उनका दावा है कि कोहली अपने बारे में कही गई हर बात को पढ़ते और सुनते हैं। मांजरेकर ने उन घटनाओं के बारे में बताया जब टॉस के समय कोहली ने आलोचना के बाद उन्हें “ठंडा” जवाब दिया था। मांजरेकर ने कहा कि कोहली कहते हैं कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं या क्या सोचते हैं, लेकिन भारत के पूर्व कप्तान मैदान पर अपने प्रदर्शन के जरिए आलोचना या नकरात्मकता का जवाब देना चाहते हैं।
Khabar Monkey

मांजरेकर ने स्पोर्टस्टार के इनसाइट एज पॉडकास्ट पर कहा,’कोहली ऐसे इंसान हैं जो आलोचना नहीं झेल पाते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पता चल जाता है कि उनके बारे में क्या कहा जा रहा है क्योंकि मेरा उनके साथ एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर अनुभव रहा है। अचानक एक दिन मैंने उन्हें टॉस के समय या कहीं और बहुत ठंडा पाया और मुझे लगा शायद उन्होंने अपने बारे में कही गई कोई बात सुन ली है।’
आलोचना से बड़ा शतक जड़ने के लिए प्रेरणा
मांजरेकर ने कहा, ‘वह उन लोगों में से एक है जो कहते रहे हैं कि हमें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग क्या कहते हैं और क्यों कहते हैं, लेकिन वह बहुत भावुक भी हैं। शायद यह एक अच्छी बात भी है क्योंकि अगर वह इस तरह की आलोचना या कुछ नकारात्मक सुनते हैं तो इससे उन्हें बड़ा शतक जड़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।’ मांजरेकर ने मैदान पर कोहली की ऊर्जा की तारीफ की और कहा कि इससे टीम का हौसला बढ़ाने में मदद मिलती है।
विराट कोहली की कप्तानी में हर खिलाड़ी को विराट कोहली जैसा बनना था
मांजरेकर ने कहा, ‘कप्तान के तौर पर उनके बारे में अच्छी बात यह थी कि जब चीजें खराब चल रही थीं जब उन्हें पता था कि पिच या गेंदबजी के साधनों को देखते हुए वे विकेट नहीं ले पाएंगे तब भी वे यह पक्का करते थे कि टीम जोश में रहे। मैदान पर ऊर्जा बनी रहे। उन्होंने उन्हें यकीन दिलाया कि चीजें होंगी। मुझे लगता है कि यही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि टीम कप्तान जैसा होता है वैसी ही होती है। विराट कोहली की कप्तानी में हर खिलाड़ी को विराट कोहली जैसा बनना था। अगर कोई मैदान पर जाकर थोड़ा भी ढीला दिखता तो वह अगला टेस्ट मैच नहीं खेल पाता। इसलिए सभी ने विराट के आक्रमकता को अपनाया।’
पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद अंक तालिका
पंजाब किंग्स को धर्मशाला में दिल्ली के हाथों 3 विकेट से हार मिली। पंजाब को इस हार से नुकसान नहीं हुआ और वो अंकतालिका में अपने पहले स्थान पर बनी हुई है, लेकिन दिल्ली को इस जीत से फायदा हुआ। ऑरेंज कैप की रेस में अब केएल राहुल ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। ।





