Healthy Heart Tips: आजकल की भागदौड़ भरी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिसमें हार्ट अटैक भी आम होता जा रहा है. कम उम्र में लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं. खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान, तनाव और शरीर की अनदेखी ऐसी कई वजहें हैं जो धीरे-धीरे दिल को कमजोर बनाने लगती हैं. अक्सर लोग छोटी-छोटी गलत आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आदतें आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि आजकल 30 से 40 साल की उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले पहले के मुकाबले तेजी से बढ़े है. इसका सबसे बड़ा कारण है गलत दिनचर्या और शरीर को पर्याप्त आराम न मिलना. दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है, इसलिए इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें जो कम उम्र में ही दिल को बना रही हैं कमजोर.
घंटों तक बैठे रहना
आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस, मोबाइल या लैपटॉप के कारण लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं. जिसकी वजह से फिजिकल एक्टिवी कम होती है और धीरे-धीरे शरीर में फैट जमा होने लगता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है. यह आदत धीरे-धीरे दिल पर दबाव बढ़ाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए रोजाना थोड़ी देर वॉक या एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए.
जंक फूड और तला-भुना खाना ज्यादा खाना
जंक फूड और तला-भुना खाना भी हार्ट को कमजोर करने का एक बड़ा कारण है. इससे शरीर में खराब कोलेस्टरॉल बढ़ता है और नसों में ब्लॉकेस होने लगती है. ऐसे में कम उम्र में हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो हेल्दी और बैलेंस डाइट ही लें. जंक फूड, ज्यादा तला-भूना खाने से परहेज करें.
धूम्रपान और शराब की आदत
भी दिल की सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. स्मोकिंग करने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगते हैं और हार्ट को पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है. वहीं, ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है.
Khabar Monkey
तनाव ज्यादा लेना
तनाव भी एक बड़ा कारण है दिल की बीमारी होने का. हर समय स्ट्रेस में रहने से शरीर में ऐसे हार्मोन बढ़ जाते हैं जो ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को प्रभावित करते हैं. अगर स्ट्रेस लंबे समय तक रहे तो दिल की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में स्ट्रेस दूर करने के लिए योग, एक्सरसाइज और ज्यादा से ज्यादा आराम करने की कोशिश करें.
नींद पूरी न लेना
कम सोना या देर रात तक जागने की आदत शरीर के साथ-साथ दिल की सेहत पर भी बुरा असर डालती है. नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है, जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है. हेल्दी हार्ट के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी माना जाता है.





