HealthViral

जिम के कपड़े लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश, पसीने की बदबू दूर करने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स

Gym Clothes Cleaning Tips: जिम जाकर पसीना बहाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन उसके बाद वर्कआउट कपड़ों से आने वाले पसीने की बदबू कई लोगों के लिए समस्या का कारण बन जाती है। कई बार धोने के बाद जब हम दोबारा जिम वियर पहनते हैं तो उनसे पसीने की बदबू आने लगती है। ऐसे में सही देखभाल और सफाई कपड़ों से पसीने की बदबू को दूर कर सकती है।

Khabar Monkey

जिम के कपड़े लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश, पसीने की बदबू दूर करने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स
जिम के कपड़े लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश, पसीने की बदबू दूर करने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स

आजकल युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी जिम जाना पसंद करते हैं जो उन्हें लंबे समय तक फिट बनाए रखता है। लेकिन जब भी हम जिम जाने के लिए कपड़े पहनते हैं तो कई बार उनमें पसीने की बदबू कहीं न कहीं रह जाती है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से इस बदबू को दूर किया जा सकता है और कपड़ों को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है।

कैसे धोएं

जिम से आने के बाद कपड़ों को सीधे मशीन में न डालें। इन्हें हमेशा उल्टा करके ही धोएं। धोने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि गर्म पानी से वर्कआउट के कपड़े खराब हो सकते हैं और उनकी उम्र कम हो सकती है।

सिरके का उपाय

अगर कपड़ों से बदबू नहीं जा रही है तो उन्हें धोने से पहले सिरके का उपाय अपना सकते हैं। सिरके को पानी में मिलाकर कपड़ों को करीब एक घंटे के लिए इसमें भिगोकर रखें। इससे अंदर तक गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम हो सकते हैं।

ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल

अगर आप साफ करने के चक्कर में कपड़ों में ज्यादा डिटर्जेंट डालते हैं तो ऐसा करने से बचें। इससे कपड़ों में पसीने की बदबू और बढ़ सकती है। इसलिए जरूरत के अनुसार ही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।

सुखाने का तरीका

कपड़ों को सुखाने के लिए ड्रायर का उपयोग करने से बचना चाहिए। इससे कपड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी जगह आप कपड़ों को खुली हवा में सुखाने के लिए रैक पर फैला सकते हैं। हालांकि कपड़ों को सीधे धूप या हीटर के पास रखने से बचना चाहिए। इससे फैब्रिक खराब हो सकता है।

इन चीजों का रखें ध्यान

जिम से आने के तुरंत बाद पसीने से भीगे कपड़ों को जिम बैग या बंद बाल्टी में न छोड़ें। अगर आप इन्हें तुरंत नहीं धो सकते हैं तो फैलाकर सुखा दें। साथ ही महीने में एक बार लॉन्ड्री सैनिटाइजर का उपयोग करें जिससे बैक्टीरिया को दूर रखा जा सकता है। रोजाना जिम जाने के बाद कपड़ों को धोना चाहिए जिससे बदबू कपड़ों में नहीं जमने पाएगी।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें। 

Leave a Reply