BusinessViral

नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून को उड़ान भरेगी अकासा एयर की पहली फ्लाइट, इन 2 शहरों के लिए रोजाना मिलेंगी डायरेक्ट फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आम यात्रियों के लिए अगले महीने खुलने जा रहा है। 15 जून को नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट टेक-ऑफ करेगी। एयरपोर्ट द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो 15 जून को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेट करने वाली पहली कंपनी होगी। इसी बीच, खबर आ रही है कि इंडिगो के बाद अकासा एयर इस नए-नवेले एयरपोर्ट से अपनी कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेट करने वाली दूसरी एयरलाइन कंपनी होगी। अकासा एयर, 16 जून को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी पहली फ्लाइट ऑपरेट करेगी।

Khabar Monkey

नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून को उड़ान भरेगी अकासा एयर की पहली फ्लाइट, इन 2 शहरों के लिए रोजाना मिलेंगी डायरेक्ट फ्लाइट
नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून को उड़ान भरेगी अकासा एयर की पहली फ्लाइट, इन 2 शहरों के लिए रोजाना मिलेंगी डायरेक्ट फ्लाइट

इन दो शहरों की फ्लाइट्स के साथ सर्विस की शुरुआत करेगा अकासा एयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। अकासा एयर ने सोमवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि वो 16 जून से नोएडा एयरपोर्ट को बेंगलुरू और नवी मुंबई से जोड़ने वाली डेली फ्लाइट्स शुरू करेगी। बयान में कहा गया, ”एयरलाइन कंपनी नोएडा एयरपोर्ट से अपने नेटवर्क को मजबूत करना जारी रखेगी और समय के साथ डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।” इसके अलावा, अकासा एयर का एयरपोर्ट बिल्डिंग में एक एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सेंटर भी होगा। इंडिगो और अकासा एयर के बाद एयर इंडिया भी जल्द ही अपने प्रोग्राम की घोषणा कर सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रमुख डोमेस्टिक और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स से जोड़ेगा।

लखनऊ से नोएडा आएगी पहली फ्लाइट​

बताते चलें कि इंडिगो इस एयरपोर्ट से सबसे पहले लखनऊ और बेंगलुरू के लिए फ्लाइट्स शुरू करेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट लखनऊ से आएगी। जबकि, नोएडा से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट बेंगलुरू जाएगी। अब अकासा एयर ने नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर मुंबई, बेंगलुरू और लखनऊ के साथ डायरेक्ट जुड़ जाएगा। इसके ठीक बाद, इंडिगो की नोएडा से हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, नवी मुंबई, पंतनगर, श्रीनगर के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू करने की योजना है। फिलहाल, यहां एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल है, जिसकी सालान क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है। इस एयरपोर्ट को अलग-अलग चरणों में डेवलप किया जा रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply