BusinessViral

देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, 3 दिन में डिलीवर किए गए 1.14 करोड़ LPG सिलेंडर- चिंता की कोई बात नहीं

देश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है। सरकार ने सोमवार को बताया कि देश के पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के ठीक अगले दिन आया है, जिसमें पीएम ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा को बचाने के उद्देश्य से ये बयान दिया था।

देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, 3 दिन में डिलीवर किए गए 1.14 करोड़ LPG सिलेंडर- चिंता की कोई बात नहीं
देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, 3 दिन में डिलीवर किए गए 1.14 करोड़ LPG सिलेंडर- चिंता की कोई बात नहीं

पूरी क्षमता से काम कर रही हैं रिफाइनरियां

पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेट्री सुजाता शर्मा ने सोमवार को कहा कि देश की रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। किसी भी रिटेल आउटलेट पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप भी सुचारू रूप से काम कर रही हैं और कहीं भी स्टॉक खत्म होने की कोई खबर नहीं है। पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरों में खाना पकाने की जरूरतों के लिए LPG की सप्लाई की जा रही है।

Khabar Monkey

पिछले तीन दिनों में हुई 1.14 करोड़ LPG सिलेंडरों की डिलीवरी

सुजाता शर्मा ने कहा, ”पिछले तीन दिनों में 1.26 करोड़ बुकिंग प्राप्त हुई हैं और इसके मुकाबले 1.14 करोड़ LPG सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। इसी तरह, पिछले तीन दिनों में 17,000 टन से ज्यादा कमर्शियल LPG बेची गई है। 762 टन से ज्यादा ऑटो LPG की भी बिक्री हुई है। इसके अलावा, बीते 3 दिनों में 1,40,000 से ज्यादा 5kg वाले FTL सिलेंडर बेचे गए हैं।” सुजाता शर्मा ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा लगभग 93 कैंप लगाए गए, जिनमें 2100 से ज्यादा सिलेंडर बेचे गए हैं।

पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या अपील की

बताते चलें कि प्रधानमंत्री ने रविवार को हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से सोने की खरीद और विदेश यात्रा को 1 साल के लिए बंद करने की अपील की थी। इसके अलावा, उन्होंने पेट्रोल, डीजल और गैस का सोच-समझकर इस्तेमाल करने का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ये अपील की। प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील का सबसे बड़ा उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार बचाना है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply