इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (11 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हराया। आरसीबी की इस जीत के नायक भुवनेश्वर कुमार रहे। उन्होंने गेंद से मुंबई इंडियंस पर कहर तो बरपाया ही बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने आईपीएल में 10 साल बाद छक्का लगाया, जो निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले उन्होंने 2016 में छक्का लगाया। आईपीएल में उन्होंने कुल चार छक्के लगाए हैं।

आरसीबी को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। राज अंगद बावा के हाथों में गेंद थी। रोमारियो शेफर्ड 3 और रसिख सलाम डार 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। पहली दो गेंद पर 4 रन बने। अगली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड आउट हुए और क्रीज पर आए। आरसीबी को जीत के लिए 3 गेंद पर 9 रन चाहिए थे। अगली गेंद वाइड रही। फिर भुवनेश्वर ने छक्का जड़ दिया। भुवनेश्वर के छक्के बाद आरसीबी को जीत के लिए 2 गेंद पर 3 रन चाहिए थे। अगली गेंद पर 1 रन आया।
Khabar Monkey
भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा
आखिरी गेंद पर राज अंगद बावा के गेंद न पकड़ने से 2 रन मिल गए। इस तरह से आरसीबी हारा हुआ मैच जीत गई। उसके 14 अंक हो गए। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट झटके और पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। भुवनेश्वर ने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को आउट किया। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 11 मैच में 15.29 के औसत से 21 विकेट ले लिए हैं।
मुंबई को हराकर भी क्यों खुश नहीं कप्तान रजत पाटीदार
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार मुंबई के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद भी खुश नहीं दिखे। उन्होंने आखिरी गेंद पर जीत के बाद अपने बल्लेबाजी क्रम पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने यह तक कहा कि वह इस जीत के हकदार नहीं थे। ।





