BusinessViral

ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हो नहीं पाई. ट्रंप ने तेहरान की प्रस्ताव को पूरी तरीके से अस्वीकार कर दिया. ट्रंप के इस बयान के बाद बीते रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सोमवार को भी क्रूड ऑयल के दाम 105 डॉलर पर पहुंच गए. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. दलाल स्ट्रीट लाल निशान में ही ओपन हुई. खुलते ही बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंकसे ज्यादा नीचे गिर गया. वहीं, निफ्टी 50 में गिरावट देखने को मिली. इससे शुरुआती बाजार में ही निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.

ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़
ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़

सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 1.37 फीसदी नीचे चला गया. उस समय यह सूचकांक 1058 अंक नीचे गिरकर 76,269.42 पर ट्रेड कर रहा था. मार्केट की इस गिरावट में बीएसई का मार्केट कैप भी कम हो गया, जिसकी वजह से ही आम निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये कुछ ही देर में डूब गए.

Khabar Monkey

क्यों गिरा शेयर बाजार?

  1. अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन- अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज करते हुए उसे अस्वीकार्य बताया. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि बातचीत पटरी से उतरने के बाद वॉशिंगटन, तेहरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपना सकता है. वहीं ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका, ईरान के बचे हुए एनरिच्ड यूरेनियम पर कब्जा करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

खबर अपडेट हो रही है…

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply