SportsViral

भुवनेश्वर कुमार नंबर 1, मलिंगा का टूटा रिकॉर्ड; IPL के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर

आईपीएल 2026 का 54वां मैच इस लीग के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा। इस मैच में आरसीबी ने जैसे-तैसे मुंबई को हराया, लेकिन आरसीबी के बॉलर भुवी की गेंदबाजी शानदार रही। भुवनेश्वर ने इस मुकाबले में मुंबई के खिलाफ 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। इन 4 विकेट की मदद से भुवी ने आईपीएल का एक बेहतरीन रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और लसित मलिंगा को पीछे छोड़ दिया।

Khabar Monkey

भुवनेश्वर कुमार नंबर 1, मलिंगा का टूटा रिकॉर्ड; IPL के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर
भुवनेश्वर कुमार नंबर 1, मलिंगा का टूटा रिकॉर्ड; IPL के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर

भुवी ने लसित मलिंगा को पछाड़ा

मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2026 के 54वें मैच में 4 विकेट लेने के बाद भुवी ने लसित मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। भुवी अब इस लीग में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। भुवी ने जीते हुए मैचों में आईपीएल में कुल 126 विकेट लिए हैं जबकि लसित मलिंगा के नाम पर कुल 122 विकेट दर्ज थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह 116 विकेट जबकि ब्रावो 115 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। 101 विकेट लेकर मोहित शर्मा पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

आईपीएल के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर

◉ 126 विकेट:भुवनेश्वर कुमार
◎ 122 विकेट: लसित मलिंगा
◎ 116 विकेट:जसप्रीत बुमराह
◎ 115 विकेट: ड्वेन ब्रावो
◎ 101 विकेट : मोहित शर्मा

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। वो अपनी स्विंग गेंदबाजी से पावरप्ले में बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रहे हैं और अपनी टीम के लिए विकेट भी निकाल रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली में उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी जिस मैच में दिल्ली की टीम 75 रन पर आउट हो गई थी। भुवी ने अब तक खेले 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं और फिलहाल पर्पल कैप भी उनके नाम है। वो जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उससे तो यही लगता है कि वो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कमाल कर सकते हैं।

वैभव ने 2026 पावरप्ले में 148 गेंदों पर ठोके हैं 359 रन, पहले ओवर में 6 लगाने के मामले में गिल-राहुल की बराबरी पर आए

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस आईपीएल सीजन में तो खूब चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपने स्कोर का ज्यादातर रन पावरप्ले के दौरान बनाए हैं। 

Leave a Reply